मुंबई: कॉमेडियन- अभिनेता-निर्माता कपिल शर्मा ने पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह से मुलाकात की और अमृतसर से जुड़ी अपनी यादों को ताजा किया। कपिल ने मंगलवार को मनमोहन सिंह व उनकी पत्नी गुरशरण कौर के साथ अपनी खुद की तस्वीर ट्वीट की।
Related Stories
इस तस्वीर के साथ हास्य अभिनेता ने लिखा, "गर्मजोशी के साथ आतिथ्य व अमृतसर से जुड़ी यादों को ताजा करने के लिए मनमोहन सिंह जी का आभार, खास तौर से हमारे कॉलेज व खाने के लिए।" उन्होंने कहा, "आप जैसे विनम्र व सरल राजनेता के साथ मुलाकात सम्मान की बात है।"
मौजूदा समय में कपिल संक्षिप्त अंतराल के बाद 'द कपिल शर्मा शो' की मेजबानी कर रहे हैं।
बॉलीवुड से जुड़ी बाकी खबरों के लिए यहां क्लिक करें-
Also Read:
सास को डेट पर ले जाना चाहते थे अक्षय कुमार
'पति, पत्नी और वो' से सामने आया कार्तिक आर्यन का लुक, पहली बार मूछों में आएं नजर