1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. 'पति, पत्नी और वो' से सामने आया कार्तिक आर्यन का लुक, पहली बार मूछों में आएं नजर

'पति, पत्नी और वो' से सामने आया कार्तिक आर्यन का लुक, पहली बार मूछों में आएं नजर

 Published : Feb 05, 2019 09:41 am IST,  Updated : Feb 05, 2019 09:42 am IST

कार्तिक आर्यन, अनन्या पांडे और भूमि पेडनेकर की फिल्म 'पति, पत्नी और वो' का पहला लुक सामने आ गया है। सोमवार को फिल्म की शूटिंग शुरू हुई है।

कार्तिक आर्यन- India TV Hindi
कार्तिक आर्यन Image Source : INSTAGRAM

मुंबई: सोमवार को कार्तिक आर्यन की फिल्म 'पति, पत्नी और वो' की शूटिंग शुरू हुई और अब अभिनेता ने अपना पहला लुक भी शेयर कर दिया है। सोनू के टीटू की स्वीटी फेम कार्तिक ने अपना मूछ वाला लुक सोशल मीडिया पर शेयर किया है। कार्तिक आर्यन ने अपने ट्विटर हैंडल पर अपना लुक शेयर करते हुए लिखा है- मिलिए लखनऊ के चिंटू त्यागी जी से। समर्पित, आशिक मिजाज, पति। 'पति, पत्नी और वो'

मुदस्सर अजीज के निर्देशन में बन रही इस फिल्म में कार्तिक आर्यन अनन्या पांडे और भूमि पेडनेकर के साथ नजर आएंगी। अभी तक यह कन्फर्म नहीं हुआ है कि कौन इस फिल्म में पत्नी और कौन प्रेमिका भी भूमिका निभा रही है। लेकिन उम्मीद है कि भूमि पत्नी और अनन्या गर्लफ्रेंड के रोल में नजर आएंगी।

 

साल 1978 में आई फिल्म 'पति, पत्नी और वो' के रीमेक की शूटिंग 4 फरवरी से शुरू हो गई। फिल्म में कार्तिक आर्यन, अनन्या पांडे और भूमि पेडनेकर लीड रोल में हैं। फिल्म को मुद्दसर अज़ीज डायरेक्ट कर रहे हैं, जिन्होंने 'दूल्हा मिल गया', 'हैप्पी भाग जाएगी', 'हैप्पी फिर भाग जाएगी' डायरेक्ट की है।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म की मूल कहानी ऑरिजनल फिल्म जैसी ही होगी, बस आज के समय के हिसाब से कुछ बदलाव किए जाएंगे। 1978 की फिल्म को बीआर चोपड़ा ने डायरेक्ट किया था कमलेश्वर ने स्क्रीनप्ले लिखा था। फिल्म में संजीव कुमार, विद्या सिन्हा और रंजीता कौर लीड रोल में थे।

कार्तिक के फिल्मी करियर की बात करें तो कृति सैनन संग उनकी फिल्म 'लुका छुपी' 1 मार्च को रिलीज़ होगी। वहीं अनन्या 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2' से अपने बॉलीवुड करियर की शुरुआत करने वाली हैं, जिसमें उनके साथ टाइगर श्रॉफ और तारा सुतारिया हैं। भूमि पेडनेकर की फिल्म 'सोन चिड़िया' भी इसी साल रिलीज़ होगी। फिल्म में उनके साथ सुशांत सिंह राजपूत हैं।

Also Read:

हिना खान ने 'कसौटी जिंदगी की' को कहा अलविदा

जानिए क्यों अभिषेक बच्चन का नाम गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज है?

क्या अमिताभ के स्टारडम की वजह से फ्लॉप हो गया अभिषेक का करियर?

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन