1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. कार्तिक आर्यन, अनन्या पांडे और भूमि पेडनेकर फिल्म 'पति, पत्नी और वो' में आएंगे नजर

कार्तिक आर्यन, अनन्या पांडे और भूमि पेडनेकर फिल्म 'पति, पत्नी और वो' में आएंगे नजर

 Published : Jan 19, 2019 10:24 am IST,  Updated : Jan 19, 2019 10:27 am IST

कार्तिक आर्यन, भूमि पेडनेकर और अनन्या पांडे जल्द ही फिल्म 'पति पत्नी और वो' में साथ नजर आने वाले हैं।

kartik, ananya, bhumi- India TV Hindi
Pati patni or wo cast Image Source : INSTAGRAM/BHUMI PEDNEKAR

कार्तिक आर्यन(kartik Aaryan) और अनन्या पांडे(Ananya Pandey) बहुत ही जल्द एक साथ फिल्म में नजर आने वाले हैँ। बहुत दिनों से दोनों सुर्खियों में थे। कहा जा रहा था कि दोनों एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। अब खबर आई है कि दोनों फिल्म में साथ नजर आने वाले हैं। उनके साथ फिल्म में भूमि पेडनेकर(Bhumi Pednekar) भी नजर आएंगी।

कार्तिक आर्यन, भूमि पेडनेकर व अनन्या पांडे फिल्म 'पति पत्नी और वो' में नजर आएंगे।  साल 1978 में आई बी.आर. चोपड़ा की फिल्म पति-पत्नी और वो का रूपांतरण है। प्रोडक्शन हाउस टी-सीरीज और बीआर स्टूडियोज ने हाल ही साझा किया कि वे कई फिल्मों पर डील करने के लिए साथ आ रहे हैं। 

दोनों की साझेदारी में बनी पहली फिल्म 'पति पत्नी और वो' होगी। फिल्म में कार्तिक पहली बार भूमि और अनन्या के साथ नजर आएंगे। 

निर्माता भूषण कुमार, जूनो चोपड़ा और अभय चोपड़ा, जिन्होंने 'भूतनाथ रिटर्न्‍स' का निर्माण किया था वे फिर से इस फिल्म के लिए साथ आने को लेकर खुश हैं। फिल्म का निर्देशन मुदस्सर अजीज करेंगे।

टी-सीरीज के भूषण कुमार ने एक बयान में कहा, "हमने कुछ सालों पहले जब 'भूतनाथ रिटर्न्‍स' पर काम किया था तो बीआर स्टूडियोज के साथ हमारा बेहतरीन तालमेल हो गया। हम उनके साथ 'पति पत्नी और वो' का निर्माण करने को लेकर बेहद खुश हैं।" फिल्म की शूटिंग फरवरी में शुरू होगी। 

(इनपुट-आईएएनएस)

Also Read:

'मणिकर्णिका' स्टार निहार पांड्या ने कहा- नहीं चाहता शादी की हेडलाइन में दीपिका पादुकोण का एक्स कहा जाऊं

टीम इंडिया की जीत पर अनुष्का शर्मा ने दी बधाई, शेयर किया पोस्ट

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन