1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. अनन्या पांडे के साथ रिलेशनशिप में होने पर कार्तिक आर्यन ने कही ये बात

अनन्या पांडे के साथ रिलेशनशिप में होने पर कार्तिक आर्यन ने कही ये बात

 Published : Jan 30, 2019 03:51 pm IST,  Updated : Jan 30, 2019 03:51 pm IST

कार्तिक आर्यन और अनन्या पांडे के रिलशनशिप में होने को लेकर कई खबरें आ रही थीं। इन खबरों को लेकर कार्तिक ने कुछ कहा है।

kartik Aaryan and Ananya pandey- India TV Hindi
kartik Aaryan and Ananya pandey Image Source : INSTAGRAM

अनन्या पांडे(Ananya Pandey) और कार्तिक आर्यन(kartik Aaryan) आए दिन सुर्खियों में छाए रहते हैं। दोनों 'पति, पत्नी और वो' के रीमेक में साथ नजर भी आने वाले हैं। फिल्म में साथ नजर आने के लेकर उनकी अनन्या के साथ रिलेशनशिप में होने क खबर ज्यादा फैल रही है। कई बार दोनों को साथ में डिनर डेट पर भी देखा गया है। मगर अब कार्तिक से इस बात पर खुलासा कर दिया है। कार्तिक आर्यन ने एक इंटरव्यू में अपने रिलेशनशिप को लेकर बात की है।

कार्तिक ने अपने रिलेशनशिप को लेकर कहा कि- वह अभी सिर्फ अपने काम पर ध्यान देना चाहते हैं। इसके साथ ही रिलेशनशिप में रहने के लिए आपको समय की जरुरत होती है। उन्होंने कहा- काम की वजह से मैं अपने रिलेशनशिप को वक्त नहीं दे पाऊंगा। जिसका मुझे अफसोस होगा। मैं ऐसा किसी दूसरे इंसान के साथ नहीं करना चाहता हूं। इसलिए अभी मैं सिर्फ अपने काम पर ध्यान देना चाहता हूं। मैं अभी सिर्फ अपने काम के साथ कमिटिड हूं। 

वर्कफ्रंट की बात करें तो कार्तिक आर्यन की फिल्म लुका-छुप्पी 1 मार्च को रिलीज होने जा रही है। इस फिल्म में उनके साथ कृति सेनन नजर आने वाली हैं। फिल्म का ट्रेलर और एक गाना रिलीज हो चुका है। जो लोगों को काफी पसंद आ रहा है। यह कहानी एक ऐसे कपल पर आधारित है जो लिव इन रिलेशन में रहते हैं और उनके साथ उनका पूरा परिवार रहने आ जाता है। फिल्म में कई मजेदार सीक्वेंस देखने को मिलेंगे। ट्रेलर की शुरुआत में कार्तिक आर्यन कहते हैं कि अनुष्का-विराट, दीपिका-रणवीर और प्रियंका-निक की शादी के बाद उनका भी मन है कि वो भी शादी कर लें, लेकिन जब वो लड़की को प्रपोज करते हैं तो क्या होता है

 

फिल्म का ट्रेलर:

Also Read:

मशहूर सिंगर शिवानी भाटिया की रोड एक्सीडेंट में मौत, शो के लिए दिल्ली से आगरा जा रही थीं

पाकिस्तानी सिंगर राहत फतेह अली खान पर भारत में स्मगलिंग करने का आरोप, ईडी ने भेजा नोटिस

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन