1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. लव रंजन से हुए झगड़े पर बोलें कार्तिक आर्यन

लव रंजन से हुए झगड़े पर बोलें कार्तिक आर्यन

 Published : May 28, 2018 12:44 pm IST,  Updated : May 28, 2018 12:44 pm IST

कार्तिक और रंजन ने चार फिल्में साथ की हैं। 'प्यार का पंचनामा' से अपने फिल्मी सफर की शुरुआत के बाद उन्होंने 'आकाश वाणी', 'प्यार का पंचनामा 2' और 'सोनू के टिटू की स्वीटी' में साथ काम किया।

कार्तिक आर्यन- India TV Hindi
कार्तिक आर्यन Image Source : PTI

मुंबई: फिल्म 'सोनू के टिटू की स्वीटी' की सफलता के बाद सुर्खियों में आए अभिनेता कार्तिक आर्यन का कहना है कि उनके और उनके मेंटोर व निर्देशक लव रंजन के बीच सब कुछ ठीक है। कार्तिक यहां शनिवार को जीक्यू 100 बेस्ट ड्रेस्ड पुरस्कार 2018 के दौरान मंीडिया से मुखातिब हुए। कार्तिक और रंजन ने चार फिल्में साथ की हैं। 'प्यार का पंचनामा' से अपने फिल्मी सफर की शुरुआत के बाद उन्होंने 'आकाश वाणी', 'प्यार का पंचनामा 2' और 'सोनू के टिटू की स्वीटी' में साथ काम किया।

पैसों के लेन देन के मुद्दे को लेकर दोनों के बीच विवाद की खबरों पर कार्तिक ने कहा, "मेरे और लव रंजन सर के बीच पैसों को लेकर कोई चर्चा नहीं हुई। इसलिए मुझे नहीं पता कि इस तरह की खबरें कहां से आ रही है।" उन्होंने कहा, "हमने अपने अपने करियर एक साथ शुरू किए हैं इसलिए पैसों को लेकर कोई चर्चा नहीं हुई और न ही भविष्य में होगी। मैं यह स्पष्ट कर देना चाहता हूं कि मेरे और लव सर के बीच सब कुछ ठीक है। मुझे लगता है कि हम दोनों का रिश्ता वैसा ही है, जैसा पहले था।"

करीना कपूर खान के साथ धर्मा प्रोडक्शन की फिल्म में काम करने के सवाल पर उन्होंने कहा, "जब फिल्म के निर्माता और निर्देशक फिल्म की घोषणा करेंगे मैं केवल तब ही इस पर टिप्पणी कर सकूंगा। अभी मैं आगे क्या करने वाला हूं इसके बारे में कुछ कहना ठीक नहीं होगा।"

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन