1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. हिना खान ने छोड़ा सीरियल 'कसौटी जिंदगी की', यह है वजह

हिना खान ने छोड़ा सीरियल 'कसौटी जिंदगी की', यह है वजह

 Published : Feb 05, 2019 08:43 am IST,  Updated : Feb 05, 2019 08:47 am IST

हिना खान 'कसौटी जिंदगी की' में वैम्प कोमोलिका के रोल में नजर आती हैं।

हिना खान- India TV Hindi
हिना खान Image Source : INSTAGRAM

Kasautii Zindagii Kay 2: टीवी सीरियल 'कसौटी जिंदगी की 2' में जबसे कोमोलिका (हिना खान) की एंट्री हुई है लोग इस शो को खूब पसंद करने लगे हैं। बीच में जब हिना ने कुछ दिनों का ब्रेक लिया था तो फैंस सोशल मीडिया पर सीरियल के प्रड्यूसर्स पर भड़क गए थे। लेकिन अब कोमोलिका बनी फिर से गायब होने वाली हैं। हिना खान ने पुष्टि कर दी है कि वो अब 'कसौटी जिंदगी 2' में नहीं नजर आएंगी। उनका रोल कौन रिप्लेस करेगा या उनके लौटने का इंतजार किया जाएगा इस बारे में अभी तक नहीं पता है।

रिपोर्ट्स के मुताबिक हिना मार्च के बाद इस शो नजर नहीं आएंगी। हिना खान का कहना है कि फिल्मों में कमिटमेंट की वजह से यह शो नहीं कर पाएंगी। मेकर्स तो चाहते हैं कि मैं अभी सीरियल में दिखूं लेकिन मुझे टाइम ना होने की वजह से शो छोड़ना पड़ेगा।

बता दें, हिना खान ने सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' से अपने करियर की शुरुआत की थी। 8 साल इस सीरियल में काम करने के बाद हिना खान 'खतरों के खिलाड़ी' में कंटेस्टेंट के तौर पर नजर आईं। इसके बाद हिना खान बिग बॉस सीजन 11 में कमाल मचाती दिखीं। बिग बॉस के बाद हिना खान ने भसूड़ी नाम का एक सिंगल भी किया और अब वो फिल्मों की दुनिया में जाने की तैयारी कर रही हैं। हिना खान जिस फिल्म से डेब्यू कर रही हैं उस फिल्म में उनके अपोजिट हुसैन खान नजर आएंगे। इस फिल्म की कहानी कश्मीर के इर्द गिर्द घूमेगी। फिल्म में हिना खान के साथ एक्ट्रेस फरीदा जलाल भी हैं जो उनकी दादी का रोल प्ले करेंगी।

Also read:

जानिए क्यों अभिषेक बच्चन का नाम गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज है?

क्या अमिताभ के स्टारडम की वजह से फ्लॉप हो गया अभिषेक का करियर?

'अबीना मर जाएगी तू'- 'गली बॉय' का पहला डायलॉग प्रोमो हुआ रिलीज, अब इसपे बनेंगे मीम

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन