1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. Pati Patni Aur Woh Remake: कार्तिक आर्यन, अनन्या पांडे, भूमि पेडनेकर की फिल्म की शूटिंग हुई शुरू

Pati Patni Aur Woh Remake: कार्तिक आर्यन, अनन्या पांडे, भूमि पेडनेकर की फिल्म की शूटिंग हुई शुरू

 Published : Feb 04, 2019 05:22 pm IST,  Updated : Feb 04, 2019 05:22 pm IST

Pati Patni Aur Woh Remake: साल 1978 में आई फिल्म 'पति, पत्नी और वो' के रीमेक की शूटिंग 4 फरवरी से शुरू हो गई। फिल्म में कार्तिक आर्यन, अनन्या पांडे और भूमि पेडनेकर लीड रोल में हैं।

Pati Patni Aur Woh remake shooting starts- India TV Hindi
Pati Patni Aur Woh remake shooting starts Image Source : TWITTER

Pati Patni Aur Woh Remake: साल 1978 में आई फिल्म 'पति, पत्नी और वो' के रीमेक की शूटिंग 4 फरवरी से शुरू हो गई। फिल्म में कार्तिक आर्यन, अनन्या पांडे और भूमि पेडनेकर लीड रोल में हैं।

फिल्म को मुद्दसर अज़ीज डायरेक्ट कर रहे हैं, जिन्होंने 'दूल्हा मिल गया', 'हैप्पी भाग जाएगी', 'हैप्पी फिर भाग जाएगी' डायरेक्ट की है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म की मूल कहानी ऑरिजनल फिल्म जैसी ही होगी, बस आज के समय के हिसाब से कुछ बदलाव किए जाएंगे।

फिल्म के प्रोड्यूसर भूषण कुमार ने सोमवार को अपने ट्विटर हैंडल पर फिल्म के सेट की तस्वीर शेयर की, जिसमें कार्तिक, अनन्या, मुद्दसर अज़ीज और फिल्म के मेकर्स नज़र आ रहे हैँ। तस्वीर में फिल्म में कार्तिक-अनन्या का लुक भी नज़र आ रहा है।

 
1978 की फिल्म को बीआर चोपड़ा ने डायरेक्ट किया था कमलेश्वर ने स्क्रीनप्ले लिखा था। फिल्म में संजीव कुमार, विद्या सिन्हा और रंजीता कौर लीड रोल में थे।

कार्तिक के फिल्मी करियर की बात करें तो कृति सैनन संग उनकी फिल्म 'लुका छुपी' 1 मार्च को रिलीज़ होगी। वहीं अनन्या 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2' से अपने बॉलीवुड करियर की शुरुआत करने वाली हैं, जिसमें उनके साथ टाइगर श्रॉफ और तारा सुतारिया हैं। भूमि पेडनेकर की फिल्म 'सोन चिड़िया' भी इसी साल रिलीज़ होगी। फिल्म में उनके साथ सुशांत सिंह राजपूत हैं।

Also Read:

इस दिन रिलीज़ होगी वरुण धवन-श्रद्धा कपूर की ABCD 3, पहला लुक हुआ आउट

COCA COLA Song: 'लुका छिपी' का मोस्ट अवेटेड गाना 'कोकाकोला' रिलीज से पहले ही हुआ लीक

वर्ल्ड कैंसर डे' पर आयुष्मान खुराना ने शेयर की कैंसर की जंग लड़ रही पत्नी ताहिरा की ये तस्वीर

 

 

 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन