1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. 'कुली' एक्ट्रेस रचिता राम संग सेल्फी लेने के बाद फैन ने खींचा गाल, इंटरनेट पर छिड़ी बहस, वीडियो वायरल

'कुली' एक्ट्रेस रचिता राम संग सेल्फी लेने के बाद फैन ने खींचा गाल, इंटरनेट पर छिड़ी बहस, वीडियो वायरल

 Written By: Himanshi Tiwari
 Published : Oct 04, 2026 09:19 pm IST,  Updated : Oct 04, 2026 09:21 pm IST

रचिता राम का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक फैन ने अचानक उनके गाल पकड़कर खींचे। रजनीकांत की 'कुली' एक्ट्रेस रचिता का यह वीडियो उनके बर्थडे सेलिब्रेशन का है।

Rachita Ram- India TV Hindi
रचिता राम का फैन ने खींचा गाल Image Source : X/@KABAB_LOVER_

कन्नड़ सिनेमा में काम करने वाली मशहूर एक्ट्रेस रचिता राम ने 3 अक्टूबर को अपना जन्मदिन मनाया। अपने फैंस के बीच 'डिंपल क्वीन' के नाम से मशहूर यह एक्ट्रेस शनिवार को बेंगलुरु में अपने घर के बाहर कई फैंस से मिलीं और उनके साथ तस्वीरें खिंचवाईं। खुशी का माहौल तब अचानक बदल गया, जब एक मेल फैन ने सेल्फी लेते समय उनके गाल खींच दिए। सोशल मीडिया पर रचिता राम का वीडियो वायरल होने के बाद कुछ लोगों ने उनके शांत स्वभाव की तारीफ की। वहीं कुछ यूजर्स ने फैंस से अपनी हद में रहने की अपील की।

फैन ने रचिता राम संग की बदसलूकी

वायरल क्लिप में रचिता कई फैंस के साथ तस्वीरें और सेल्फी के लिए मुस्कुराती हुई दिखीं। एक फैन ने रचिता के साथ सेल्फी ली और जाने से ठीक पहले उनके गाल खींच दिए। रचिता कुछ सेकंड के लिए हैरान दिखीं, लेकिन मुस्कुराती रहीं और दूसरों से मिलती रहीं। इस वीडियो पर सोशल मीडिया पर मिली-जुली प्रतिक्रियाएं आईं। कई यूजर्स ने सवाल उठाया कि क्या सेलिब्रिटी से मिलते समय फैंस कभी-कभी पर्सनल बाउंड्री पार कर जाते हैं। वहीं कुछ लोगों ने शांत रहने और फैंस के साथ जन्मदिन का जश्न मनाने के लिए रचिता की तारीफ की। एक कमेंट में लिखा था, 'यह गलत है' जिस पर दूसरे यूजर ने सहमति जताते हुए कहा, 'हो सकता है कि वह मुस्कुरा रही हों या बहादुरी दिखा रही हों, लेकिन अंदर से वह परेशान हो सकती हैं। फैंस को बाउंड्री का सम्मान करना चाहिए।' एक कमेंट में लिखा था,'पुरुष हो या महिला, किसी अजनबी को कभी कहीं न छुएं। यह बेसिक मैनर्स हैं। किसी ऐसे व्यक्ति को क्यों छुएं जो आपको जानता भी नहीं है?'

कौन हैं रचिता राम?

रचिता राम हाल ही में रजनीकांत की तमिल फिल्म 'कुली' में नजर आई थीं, जिसे लोकेश कनगराज ने डायरेक्ट किया था और इसमें रजनीकांत मुख्य भूमिका में थे। यह तमिल सिनेमा में उनकी पहली फिल्म थी। उन्होंने फिल्म में कल्याणी का रोल निभाया, जिसके बारे में काफी चर्चा हुई। उन्हें इस रोल को प्ले करने के लिए ट्रोलिंग का भी सामना करना पड़ा। इस पर उन्होंने एक पोस्ट शेयर कर लिखा, 'नमस्कार! #कुली में मेरे किरदार कल्याणी को जो रिस्पॉन्स मिला है, वह जबरदस्त है! अपने किरदार के लिए मिले रिव्यूज और प्यार से मैं अभिभूत हूं! सभी का शुक्रिया - मीडिया, रिव्यूअर्स और यहां तक कि ट्रोल करने वालों और मीम बनाने वालों का भी!'

रजनीकांत की 'कुली' से चर्चा में आई रचिता राम

उन्होंने आगे कहा, 'मुझ पर भरोसा करने और मुझे यह मौका देने के लिए @Dir_Lokesh का खास शुक्रिया। दिग्गजों के साथ काम करना एक यादगार अनुभव था! #कुली की पूरी टीम को इसकी सफलता के लिए बधाई!'

कहां देखें ब्लॉकबस्टर फिल्म 'कुली'

'कुली' एक पूर्व कुली यूनियन लीडर की कहानी है, जो अपने एक पुराने दोस्त की मौत के पीछे का सच जानना चाहता है। यह 2025 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली तमिल फिल्म बनी और ऋतिक रोशन व जूनियर एनटीआर स्टारर 'वॉर 2' के साथ टकराव के बावजूद पिछले साल की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली भारतीय फिल्मों में से एक रही। इस फिल्म को ाप प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं।

ये भी पढ़ें - सुपरस्टार की ब्लॉकबस्टर फिल्म में काम करने पर हुई ट्रोल, अटपटा रोल चुने पर उड़ा मजाक, अब इस अंदाज में दिया जबाव

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन।