नई दिल्ली: अक्सर फिल्म इंडस्ट्री के सितारों के लव अफेयर्स की खबरें सुनने को मिलती हैं। लेकिन कुछ ही हस्तियां ऐसी होती हैं जो अपने रिश्ते को लेकर खुलकर मीडिया के सामने बात करती हैं। हालांकि ज्यादातर हमने सितारों को अपनी निजी जिंदगी पर काम ही बात करते हुए देखा है। इन्हीं में से एक अभिनेत्री अनुष्का शर्मा भी हैं। अनुष्का का नाम अक्सर भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली के साथ जोड़ा जाता है। वेलेंटाइन डे के मौके पर विराट ने अनुष्का की एक स्वीर के साथ उनके लिए एक प्यार भरा संदेश लिखा था। वह कई मौकों पर अनुष्का के लिए अपनी भवनाएं जाहिर कर चुके हैं, वहीं अभिनेत्री ने कभी भी क्रिकेटर के साथ अपने रिश्तों के बारे में नहीं बोला। उनका कहना है कि वह निजता को महत्व देती हैं।
अनुष्का का कहना है कि, "मैं निजता को महत्व देती हूं, इसलिए मैं उम्मीद करती हूं कि मेरे निजी जीवन के मामले में लोग मुझे ऐसा करने देंगे।" प्रशंसकों से मिले प्यार और स्नेह के लिए अनुष्का खुद को खुशकिस्मत मानती हैं। अभिनेत्री कहती हैं, "समीक्षा आसान नहीं हो सकती, लेकिन यह लंबे समय के सफर में अधिक संतुष्टिदायक अनुभव का एक छोटा सा पहलू है।" हालिया वर्षो में फिल्मी हस्तियां अपने निजी जीवन के बारे में खुलकर बात करने लगी हैं, लेकिन अभिनेत्री का मानना है कि हर किसी की निजी राय होती है।
फिल्म 'ऐ दिल है मुश्किल' की अभिनेत्री ने अपने फिल्मी सफर के बारे में कहा कि वह उन्हीं किरदारों को करना पसंद करती हैं जो फिल्म को एक नया आयाम दे। अनुष्का का कहना है कि वह मजबूत, सशक्त और आसानी से जुड़ाव महसूस होने वाले किरदारों का हिस्सा बनने पर ध्यान देती हैं।
अनुष्का इन दिनों अपनी आगामी फिल्म ‘फिल्लौरी’ के प्रमोशन में काफी व्यस्त हैं। फिल्म में वह एक भूत का किरदार निभाती हुई नजर आ रही हैं। अनुष्का के घरेलू बैनर क्लीन स्लेट फिल्म्स के तले बनी 'फिल्लौरी' 24 मार्च को रिलीज होने के लिए तैयार है। फिल्म में अनुष्का ने अपनी स फिल्म को मजेदार बताया।
इसके अलावा वह इम्तियाज अली की आगामी फिल्म में भी नजर आने वाली हैं। वह शाहरुख खान के साथ नजर आएंगी।
Latest Bollywood News