1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. सुनील ग्रोवर ने किया काम करने से इंकार, तो सेट पर रो पड़े कपिल शर्मा

सुनील ग्रोवर ने किया काम करने से इंकार, तो सेट पर रो पड़े कपिल शर्मा

 Published : Mar 21, 2017 02:24 pm IST,  Updated : Mar 21, 2017 02:24 pm IST

कपिल शर्मा इन दिनों काफी सुर्खियों में छाए हुए हैं। दरअसल वह अपने सह-कलाकार सुनील ग्रोवर के साथ चल रहे विवाद को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। अब सुनील ग्रोवर और चंदन प्रभाकर ( चंदू चाय वाला) ने अब कपिल के साथ काम करने से इंकार कर दिया है।

kapil - India TV Hindi
kapil

नई दिल्ली: अभिनेता और स्टैंडअप कॉमेडियन कपिल शर्मा इन दिनों काफी सुर्खियों में छाए हुए हैं। दरअसल वह अपने सह-कलाकार सुनील ग्रोवर के साथ चल रहे विवाद को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। अब इनकी यह लड़ाई खुलकर सबके सामने आ चुकी है। हाल ही में खबर आई है कि सुनील ग्रोवर और चंदन प्रभाकर ( चंदू चाय वाला) ने अब कपिल के साथ काम करने से इंकार कर दिया है। सोमवार को इसमें आगामी फिल्म 'नाम शबाना' के सितारे तापसी पन्नू और मनोज बाजपेयी के साथ टीम की शूटिंग की जानी थी। लेकिन आखिरी समय में सुनील और चंदन ने यह शूटिंग करने से साफ मना कर दिया। सूत्रों के अनुसार कहा जा रहा है कि काफी कोशिशें करने के बाद भी जब सुनील और चंदन अपनी बात पर अड़े रहे तो उन्हें शूटिंग कैसिंल करनी पड़ी। सिर्फ इतना ही नहीं इस माहौल से कपिल काफी निराश हो गए और मनोज बाजपेयी के सामने ही रो पड़े।

सिद्धू ने किया बीचबचाव:-

खबरों के मुताबिक कपिल ने कई बार सुनील और चंदन को फोन लगाया, लेकिन दोनों में से किसी ने भी उनकी कॉल का जवाब देना जरूरी नहीं समझा। हालांकि इसके बाद जब नवजोत सिंह सिद्धू ने सुनील ग्रोवर को कॉल किया तो उन्होंने उनसे बात करते हुए कहा कि वह कपिल के साथ शूटिंग नहीं नहीं करना चाहते। इसके बाद सिद्धू के बीचबचाव करने पर उन्होंने कहा कि वह दिल्ली आकर उनसे मीटिंग कर लेंगे।

चंदन प्रभाकर ने कहा, नौकर हूं औकात समझ गया हूं:-

शो के क्रिएटिव हेड प्रीति सिमोस ने जब चंदन को फोन लगाकर उनसे बात की तो, उन्होंने जवाब दिया कि, "नौकर हूं अपनी औकात समझ रहा हूं।"

अगली स्लाइड में पढ़ें कपिल और सुनील ने आगे क्या कहा:-

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन