1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. शहजाद खान ने बयां किया दर्द, बताया 'शाका लाका बूम बूम' और 'अंदाज अपना अपना' के लिए नहीं मिले पैसे

शहजाद खान ने बयां किया दर्द, बताया 'शाका लाका बूम बूम' और 'अंदाज अपना अपना' के लिए नहीं मिले पैसे

 Written By: Himanshi Tiwari
 Published : Oct 08, 2026 06:00 am IST,  Updated : Oct 08, 2026 06:00 am IST

शहजाद खान ने हाल ही में 'शाका लाका बूम बूम' और 'अंदाज अपना अपना' जैसे पॉपुलर प्रोजेक्ट्स में किए गए काम के बदले बकाया पेमेंट के बारे में बात की। एक्टर ने बताया कि उन्हें इन प्रोजेक्ट्स के लिए अभी तक पेमेंट नहीं मिला है।

Shehzad Khan- India TV Hindi
शहजाद खान Image Source : ANI

दिवंगत दिग्गज अभिनेता अजित के बेटे एक्टर शहजाद खान बॉलीवुड फिल्म 'अंदाज अपना अपना' और लोकप्रिय हिंदी टीवी शो 'शाका लाका बूम बूम' में अपनी यादगार भूमिकाओं के लिए पहचाने जाते हैं। दर्शकों को दोनों प्रोजेक्ट्स में उनका काम बहुत पसंद आया, लेकिन शहजाद का दावा है कि 'अंदाज अपना अपना' और 'शाका लाका बूम बूम' के लिए उन्हें अब तक भुगतान नहीं मिला है। ANI को दिए इंटरव्यू में शहजाद खान ने खुलासा किया कि उन्हें इन दोनों काम के लिए आज तक पैसा नहीं मिला है और शहजाद ने यह भी कहा कि उनके स्टाफ के सदस्यों ने फिल्म से उनकी तुलना में अधिक कमाई की।

शहजाद खान ने काम किया, लेकिन नहीं मिली फीस

'शाका लाका बूम बूम' में अपने अभिनय को याद करते हुए, शहजाद खान ने खुलासा किया, 'उसके पैसे आज तक नहीं मिले, जिनके पैसे नहीं मिले ना मैंने देखा। वो प्रोजेक्ट सुपरहिट हुआ है... जिसने आपको पैसे दिए आप उसे ज्यादा याद नहीं रखते, लेकिन जिसने आपको चोट दी है... जिसने आपको पैसे नहीं दिए वो आपको मरते दम तक याद रहेगा।'

शहजाद खान से ज्यादा स्टाफ ने की कमाई

शहजाद खान ने आगे दावा किया कि उन्हें 'अंदाज अपना अपना' के लिए भी भुगतान नहीं मिला। उन्होंने चुटकी लेते हुए कहा कि उनके स्टाफ के सदस्यों ने फिल्म से उनकी तुलना में अधिक कमाई की। उन्होंने कहा, 'उसके 'अंदाज अपना-अपना' भी पैसे नहीं मिले। स्टाफ ने मुझसे ज्यादा कमाई अंदाज में। पिछले दिनों मैं अपने स्टाफ से ही कहता था- तू 100 दे, 200 दे, क्योंकि वो प्रति दिन पे थे और हम कॉन्ट्रैक्ट पे। हमें जो साइनिंग अमाउंट मिल गया, बस वही था। फिर विनय जी (निर्माता विनय कुमार) एक परिवार की तरह हो गए। आउटडोर शूटिंग में तो ले गए... ऊटी घुमके आए और सीन भी नहीं हुआ।' शहजाद ने 'अंदाज अपना अपना' में भल्ला का किरदार निभाया था। इन कई सालों में 'अंदाज अपना अपना' हिंदी सिनेमा की सबसे प्रिय कॉमेडीज में से एक बन गई है। फिल्म में आमिर खान और सलमान खान लीड रोल में थे।

शहजाद खान इन फिल्मों-टीवी शोज में आ चुके नजर

शहजाद खान ने बॉलीवुड में अपने करियर की शुरुआत 'कयामत से कयामत तक' फिल्म से की, जिसमें आमिर खान और जूही चावला मुख्य भूमिकाओं में थे। इस फिल्म का निर्देशन मंसूर खान ने किया था और यह 1988 में सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। इसके बाद उन्होंने हिंदी फिल्मों में कई कॉमेडी और नेगेटिव किरदार निभाए। 1994 की मशहूर कॉमेडी फिल्म 'अंदाज अपना अपना' में 'भल्ला' का किरदार निभाकर उन्हें काफी पहचान मिली। इस फिल्म में भी आमिर खान और सलमान खान मुख्य भूमिकाओं में थे। बच्चों के शो 'शाका लाका बूम बूम' में 'टाइगर' का किरदार निभाकर भी वे टीवी दर्शकों के बीच काफी लोकप्रिय हुए। उन्होंने 'बरसात', 'द लेजेंड ऑफ भगत सिंह' और 'बड़े मियां छोटे मियां' में भी काम किया है। शहजाद के पिता अजीत खान की बात करें तो उन्होंने बॉलीवुड इंडस्ट्री में चार दशकों से ज्यादा समय तक काम किया और कई फिल्मों में अभिनय किया। उन्हें 'बेकसूर', 'नास्तिक', 'बड़ा भाई', 'मिलन', 'बारा दरी', 'मुगल-ए-आजम' और 'नया दौर' जैसी फिल्मों में अपने किरदारों से काफी शोहरत मिली। हालांकि, अजीत खान का निधन 76 साल की उम्र में हो गया था।

(Input - ANI)

ये भी पढ़ें - क्राइम मास्टर गोगो के लिए शक्ति कपूर नहीं थे पहली पसंद, 'अंदाज अपना अपना' में ऐसे मिला था रोल

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन।