बंगाल की रणजी ट्रॉफी टीम में विकेटकीपर-बल्लेबाज अभिषेक पोरेल की वापसी हो गई है। बलात्कार के एक मामले में हाल ही में जमानत मिलने के कुछ दिनों बाद पोरेल को बंगाल की रणजी ट्रॉफी टीम में शामिल किया गया है। वह टूर्नामेंट के शुरुआती मुकाबले में दिल्ली के खिलाफ बंगाल की टीम का हिस्सा होंगे।
बंगाल क्रिकेट संघ ने को दिल्ली के खिलाफ होने वाले मुकाबले के लिए टीम का ऐलान किया। दोनों टीमें एलीट ग्रुप-सी के मुकाबले में कल्याणी के बंगाल क्रिकेट अकादमी ग्राउंड पर आमने-सामने होंगी। टीम की कप्तानी अभिमन्यु ईश्वरन को सौंपी गई है, जबकि सुदीप कुमार घरामी उपकप्तान होंगे।
विकेटकीपर-बल्लेबाज के तौर पर मिली जगह
पोरेल को टीम में विकेटकीपर-बल्लेबाज के तौर पर जगह मिली है। उनके सिलेक्शन की खबर ऐसे समय आई है, जब वह हाल ही में एक बलात्कार मामले में जमानत पर बाहर आए हैं। जानकारी के मुताबिक, अदालत से जमानत मिलने के बाद अब उन्हें बंगाल की घरेलू क्रिकेट टीम में शामिल किया गया है।
बंगाल के रणजी अभियान की शुरुआत पहले कोलकाता के ऐतिहासिक ईडन गार्डन्स से होनी थी, लेकिन अब इस मुकाबले को कल्याणी स्थानांतरित कर दिया गया है। ईडन गार्डन्स में 10 अक्टूबर से शुरू होने वाले महालया के साथ दुर्गा पूजा समारोह की शुरुआत के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम के चलते वेन्यू में बदलाव किया गया है।
बंगाल की टीम में भारतीय क्रिकेट के कई अनुभवी और इंटरनेशनल लेवल पर खेल चुके गेंदबाज भी शामिल हैं। तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी टीम का हिस्सा हैं। उनके अलावा मुकेश कुमार को भी टीम में जगह मिली है। आकाश दीप भी टीम में हैं और चोट से वापसी के बाद अपनी फिटनेस तथा फॉर्म साबित करने पर नजर रखेंगे। आगामी न्यूजीलैंड दौरे को देखते हुए उनके लिए यह मुकाबला अहम माना जा रहा है। बंगाल और दिल्ली को रणजी ट्रॉफी के ग्रुप-सी में रखा गया है। इस ग्रुप में गुजरात, झारखंड, केरल, महाराष्ट्र, ओडिशा और सर्विसेज की टीमें भी शामिल हैं।
बंगाल की रणजी टीम में कई स्टार प्लेयर
बंगाल की घोषित टीम में अभिमन्यु ईश्वरन (कप्तान), सुदीप कुमार घरामी (उपकप्तान), सुदीप चटर्जी, अभिषेक पोरेल, अंकुर पॉल, सुमंता गुप्ता, अंकित शुक्ला, शुभम चटर्जी, मोहम्मद शमी, आकाश दीप, मुकेश कुमार, सूरज सिंधु जायसवाल, प्रदीप्त प्रमाणिक, आमिर गनी, एमडी कैफ और सौम्यदीप मंडल शामिल हैं। रिजर्व खिलाड़ियों में करण लाल, अखिलेश यादव, गीत पुरी, अभिषेक केआर रमन, शुभम सरकार, सुमित मोहंता और आदित्य पुरोहित को रखा गया है।
यह भी पढ़ें:
ईशान किशन निकल गए विराट कोहली से आगे, टी20 में एक साल में बने सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी
वैभव सूर्यवंशी को 17 खिलाड़ियों में नहीं मिली जगह, स्क्वाड के साथ नए हेड कोच का भी हुआ ऐलान