1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. SA20 प्लेयर ऑक्शन में 18 साल के खिलाड़ी का दिखा जलवा, सुपर किंग्स ने 1.68 करोड़ रुपये में खरीदा

SA20 प्लेयर ऑक्शन में 18 साल के खिलाड़ी का दिखा जलवा, सुपर किंग्स ने 1.68 करोड़ रुपये में खरीदा

 Written By: Abhishek Pandey
 Published : Oct 07, 2026 09:58 pm IST,  Updated : Oct 07, 2026 10:00 pm IST

SA20 के पांचवें सीजन को लेकर प्लेयर ऑक्शन प्रक्रिया में सबसे महंगे खिलाड़ी के रूप में 18 साल के जेसन रोल्स रहे जिनको अपना हिस्सा बनाने के लिए जोबर्ग सुपर किंग्स ने अपने पर्स से 1.68 करोड़ रुपये खर्च कर दिए।

SA20 Player Auction- India TV Hindi
SA20 प्लेयर ऑक्शन Image Source : SA20

साउथ अफ्रीका में खेली जाने वाली फ्रेंचाइजी आधारित टी20 लीग SA20 के पांचवें सीजन को लेकर 7 अक्टूबर को प्लेयर ऑक्शन का आयोजन किया गया जिसमें कुल 19 खिलाड़ियों को खरीदा जाना था। प्लेयर ऑक्शन सिर्फ एक घंटे के अंदर ही खत्म हो गया जिसमें सबसे महंगे खिलाड़ी को लेकर यदि देखा जाए तो वह साउथ अफ्रीका के 18 साल के युवा खिलाड़ी जेम्स रोल्स हैं जिनको अपना हिस्सा बनाने के लिए जोबर्ग सुपर किंग्स ने 1.68 करोड़ रुपये अपने पर्स से खर्च कर दिए। जेम्स रोल्स को भविष्य के बड़े खिलाड़ी के तौर पर देखा जा रहा है, जिसमें उन्होंने अपनी प्रतिभा का परिचय अंडर-19 क्रिकेट में भी दिया है और इसी कारण ऑक्शन में उनको लेकर टीमों के बीच में जबरदस्त रोमांच देखने को मिला।

जेम्स रोल्स को लेकर सुपर किंग्स और एमआई के बीच दिखी टक्कर

18 साल के बाएं हाथ के युवा ऑलराउंडर खिलाड़ी जेम्स रोल्स का नाम जब SA20 प्लेयर ऑक्शन में पुकारा गया तो उसके बाद जोबर्ग सुपर किंग्स के साथ एमआई केपटाउन ने भी उनको अपना हिस्सा बनाने के लिए लगातार पैडल को उठाए रहे। ऐसे में बोली काफी तेजी के साथ आगे बढ़ती दिखी। इसके बाद एमआई केपटाउन ने अपने पांव पीछे खींचे जिसके साथ ही जोबर्ग सुपर किंग्स जेम्स रोल्स को 2.9 मिलियन रैंड यानी मौजूदा समय में 1.68 करोड़ रुपये में अपना हिस्सा बना लिया। जेम्स रोल्स से पहले ऑक्शन में जोबर्ग सुपर किंग्स ने साउथ अफ्रीकी टीम के पूर्व कप्तान और इंटरनेशनल क्रिकेट से रिटायरमेंट ले चुके फाफ डु प्लेसिस को 1.57 करोड़ रुपये में अपना हिस्सा बनाया था।

ऐसा रहा अब तक जेम्स रोल्स का करियर

जेम्स रोल्स को लेकर बात की जाए तो 18 साल के इस युवा साउथ अफ्रीकी स्पिन ऑलराउंडर खिलाड़ी ने अब तक लिस्ट-ए में 5 मैच और टी20 फॉर्मेट में एक मुकाबला खेला है। रोल्स ने लिस्ट-ए में खेले 5 मैच में 21.80 के औसत से 109 रन बनाए हैं, जिसमें उनके बल्ले से एक अर्धशतकीय पारी देखने को मिली है और गेंदबाजी में तीन विकेट भी हासिल किए हैं। वहीं रोल्स ने जो एकमात्र टी20 मैच खेला है उसमें उन्होंने 45 रन बनाने के साथ एक विकेट भी हासिल किया है।

ये भी पढ़ें

ईशान किशन निकल गए विराट कोहली से आगे, टी20 में एक साल में बने सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी

भारतीय अंडर-19 खिलाड़ी तन्मय ने ध्वस्त किया 19 साल पुराना कीर्तिमान, ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मैच में झटके 14 विकेट

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल।