1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. भारतीय पहलवानों का अमेरिकी वीजा हुआ खारिज, U23 वर्ल्ड चैंपियनशिप में हिस्सा लेना मुश्किल

भारतीय पहलवानों का अमेरिकी वीजा हुआ खारिज, U23 वर्ल्ड चैंपियनशिप में हिस्सा लेना मुश्किल

 Written By: Abhishek Pandey
 Published : Oct 07, 2026 08:25 pm IST,  Updated : Oct 07, 2026 08:25 pm IST

अमेरिका के लास वेगास में होने वाली आगामी U23 वर्ल्ड रेसलिंग चैंपियनशिप में भारतीय पहलवानों का खेलना काफी मुश्किल लग रहा है क्योंकि 9 पहलवानों का अमेरिकी खारिज कर दिया गया है।

Wrestling- India TV Hindi
कुश्ती Image Source : ANI

भारतीय रेसलिंग प्लेयर्स को अमेरिका के लास वेगास में होने वाली 12 से 18 अक्टूबर तक U23 वर्ल्ड रेसलिंग चैंपियनशिप में हिस्सा लेना अब काफी मुश्किल लग रहा है। इस चैंपियनशिप में भारतीय पहलवानों ने हिस्सा लेने के लिए अमेरिकी दूतावास में वीजा के लिए आवेदन किया था लेकिन 9 पहलवानों का वीजा खारिज कर दिया गया है, जिसमें एक नाम साल 2024 में U17 वर्ल्ड चैंपियन रहीं नेहा सांगवान का भी शामिल है। वीजा के लिए आवेदन करने वाले रेसलर्स को 7 अक्टूबर को नई दिल्ली स्थित अमेरिकी दूतावास में वीजा इंटरव्यू के लिए बुलाया गया था, जिसके बाद उनका वीजा खारिज किए जाने की वजह बताने के साथ पासपोर्ट वापस कर दिया गया।

इस वजह से नहीं मिला अमेरिकी वीजा

U23 वर्ल्ड रेसलिंग चैंपियनशिप में हिस्सा लेने के लिए अमेरिकी वीजा का आवेदन करने वाले भारतीय पहलवानों में जिनका वीजा खारिज किया गया है उसमें समाचार एजेंसी पीटीआई के अनुसार यूएसए दूतावास की तरफ से बताया गया कि उनके आवेदन 20 साल से कम उम्र और रोजगार नहीं होने के कारण खारिज किए गए हैं। भारतीय कुश्ती महासंघ यानी WFI ने इस मामले को लेकर नई दिल्ली स्थित अमेरिकी दूतावास से मामलों पर पुनर्विचार करने और उन पहलवानों को वीजा देने का अनुरोध किया है जिनको 8 अक्टूबर को वीजा इंटरव्यू के लिए बुलाया गया है। महासंघ ने जो लेटर लिखा है उसके अनुसार लिखा कि आज 24 प्रतिभागी अपने वीजा इंटरव्यू के लिए दूतावास पहुंचे जिनमें से इस खेल जुड़े 16 पहलवान शामिल थे। लेकिन नौ पहलवानों के वीजा कथित तौर पर उनकी रोजगार स्थिति और 20 साल से कम उम्र होने के कारण खारिज कर दिए गए। महासंघ ने बताया कि आगामी चैंपियनशिप अंडर-23 आयु वर्ग के लिए है और इसमें भाग लेने वाले पहलवानों की उम्र 18 से 23 वर्ष के बीच है। डब्ल्यूएफआई ने दूतावास से खारिज किए गए आवेदनों पर पुनर्विचार करने का अनुरोध करते हुए कहा है कि इनमें से कई युवा खिलाड़ी अब भी अपने खेल करियर को आगे बढ़ा रहे हैं और स्वाभाविक रूप से औपचारिक रूप से कार्यरत नहीं हैं।

नेहा सांगवान सहित इन पहलवानों के खारिज हुए वीजा आवेदन

WFI ने जो लेटर लिखा उसमें जिन पहलवानों के वीजा आवेदन खारिज किए गए हैं, उसमें समर्थ गजानन म्हाकवे, धीरज कुमार मलिक, सचिन कुमार, निखिल, हरदीप, परवीन, अहिल्या शत्रुघ्न शिंदे, नेहा शर्मा और नेहा सांगवान शामिल हैं। वहीं उन्होंने लेटर में उन पहलवानों को लेकर भी जिक्र किया और चिंता व्यक्त की है जिनको अभी वीजा आवेदन के बाद इंटरव्यू के लिए जाना है और उनकी उम्र 20 साल से कम होने के साथ वह बेरोजगार भी हैं।

ये भी पढ़ें

लियोनेल मेसी ने फेयरवेल स्पीच में दी बड़ी चेतावनी, बोले- कुछ लोग नहीं चाहते कि अर्जेंटीना जीते

IOC ने किया कंफर्म, 2036 ओलंपिक मेजबानी की रेस में भारत, 7 देशों ने दिखाई दिलचस्पी

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल।