SA20 के पांचवें सीजन के प्लेयर ऑक्शन के लिए कई बड़े खिलाड़ियों ने अपने नाम दिए थे, जिसमें सिर्फ 19 प्लेयर्स को खरीदा जाना था और उसमें एक नाम दिग्गज ऑलराउंडर कायरन पोलार्ड का भी शामिल था। पोलार्ड जो आईपीएल में मुंबई इंडियंस के लिए बैटिंग कोच की जिम्मेदारी को निभा रहे हैं उनको SA20 के प्लेयर ऑक्शन में एमआई केपटाउन अपना हिस्सा बनाने में कामयाब नहीं हो सकी और नीलामी में जब उनके नाम को पुकारा गया तो जोबर्ग सुपर किंग्स ने R1.5 मिलियन यानी 87.2 लाख भारतीय रुपये में की बोली लगाने के साथ उनको अपना हिस्सा बना लिया, जिसका मतलब है कि पोलार्ड आने वाले SA20 सीजन में पीली जर्सी पहनेंगे।
पोलार्ड रिटायरमेंट के बाद से फ्रेंचाइजी टी20 लीग रहें हैं खेल
कायरन पोलार्ड ने इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कहने के बाद से लगातार फ्रेंचाइजी आधारित टी20 लीग पर खेलने पर अपना ध्यान लगाया है, जिसमें इंडियन प्रीमियर लीग में पोलार्ड काफी लंबे समय तक मुंबई इंडियंस का हिस्सा रहे और उनको ट्रॉफी जिताने में भी अहम भूमिका अदा की। पोलार्ड ने जब आईपीएल से अपने संन्यास का ऐलान किया तो मुंबई इंडियंस ने उनको अपने बैटिंग कोच की जिम्मेदारी सौंप दी। वहीं पोलार्ड दूसरी विदेशी टी20 लीग में अभी भी खेल रहे हैं, जहां वह अधिकतर एमआई फ्रेंचाइजी का ही हिस्सा रहते हैं, लेकिन SA20 के आगामी सीजन में पोलार्ड एमआई के खिलाफ जोबर्ग सुपर किंग्स की यलो जर्सी में खेलते हुए नजर आएंगे।
फाफ डु प्लेसिस को भी सुपर किंग्स ने बनाया अपना हिस्सा
जोबर्ग सुपर किंग्स को SA20 के आगामी सीजन के लिए इस प्लेयर ऑक्शन में कुल 6 खिलाड़ियों को खरीदना था, जिसमें उन्होंने 5 प्लेयर को जहां नीलामी में खरीदा तो वहीं इंग्लैंड के तेज गेंदबाज जेमी ओवरटन वाइल्डकार्ड के रूप में फिर से अपने साथ जोड़ लिया है। सुपर किंग्स ने जिन 5 प्लेयर्स को लिया उसमें एक नाम साउथ अफ्रीकी टीम के पूर्व कप्तान फाफ डु प्लेसिस का भी शामिल है जिनको उन्होंने 1.57 करोड़ रुपये में खरीदा तो इसके अलावा ऑक्शन में सबसे महंगे खिलाड़ी 18 साल के युवा ऑलराउंडर जेम्स रोल्स रहे जिनको जोबर्ग सुपर किंग्स ने 1.68 करोड़ रुपये में खरीदा।
जोबर्ग सुपर किंग्स का स्क्वाड SA20 के आगामी सीजन के लिए
फाफ डू प्लेसिस, ल्यूस डू प्लॉय, मैथ्यू डिविलियर्स, डोनोवन फरेरा, डियान फॉरेस्टर, डुआन जेनसन, रिले रोसौव, जेनको स्मिट, प्रेनेलन सुब्रायेन, दयान गैलीम, जेसन होल्डर, अकील होसेन, जेम्स विंस, ब्लेसिंग मुज़ारबानी, कीरोन पोलार्ड, एंड्रीज गूस, जेरेन बाचर, जेसन रोल्स, जेमी ओवरटन।
ये भी पढ़ें
ईशान किशन निकल गए विराट कोहली से आगे, टी20 में एक साल में बने सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी
वैभव सूर्यवंशी को 17 खिलाड़ियों में नहीं मिली जगह, स्क्वाड के साथ नए हेड कोच का भी हुआ ऐलान