1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. बाल-बाल बचे कन्नड़ सुपरस्टार शिवा राजकुमार, चेहरे के पास जला पटाखा, 'बेल' के प्रमोशन के दौरान हुआ हादसा

बाल-बाल बचे कन्नड़ सुपरस्टार शिवा राजकुमार, चेहरे के पास जला पटाखा, 'बेल' के प्रमोशन के दौरान हुआ हादसा

 Written By: Priya Shukla
 Published : Oct 08, 2026 07:08 am IST,  Updated : Oct 08, 2026 07:08 am IST

shiva rajkumar, shiva rajkumar bail movie release date, shiva rajkumar firecracker mishap, shiva rajkumar news, shiva rajkumar bail movie

Shiva Rajkumar- India TV Hindi
शिवा राजकुमार। Image Source : PTI

कन्नड़ सुपरस्टार शिवा राजकुमार हाल ही में अपनी फिल्म 'बेल' के प्रमोशन के लिए थिएटर पहुंचे, जहां वह एक हादसे का शिकार होते-होते बच गए। अभिनेता कर्नाटक के चित्रदुर्ग अपनी फिल्म के प्रमोशन के लिए पहुंचे थे। इसी दौरान जैसे ही एक्टर ने थिएटर में एंट्री ली, कुछ ऐसा हुआ जिसे देखकर वहां मौजूद लोग डर गए। थिएटर में घुसते ही शिवा राजकुमार के चेहरे के पास पटाखा फूट गया। जिसके बाद एक्टर की टीम ने उन्हें इससे बचाया। सोशल मीडिया पर अब ये वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देखकर एक्टर के फैंस भी परेशान हो गए हैं। हालांकि, राहत की बात ये है कि इस हादसे में एक्टर को कोई नुकसान नहीं पहुंचा।

बाल-बाल बचे कन्नड़ सुपरस्टार शिवा राजकुमार

शिवा राजकुमार इन दिनों अपनी फिल्म 'Bail' को लेकर चर्चा में हैं, जो 2 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई है और एक्टर हर तरफ अपने फिल्मों के प्रमोशन में जुटे हैं। हाल ही में शिव राजकुमार 'बेल' की टीम के साथ फिल्म के प्रमोशन टूर के लिए बसवेश्वरा थिएटर पहुंचे। थिएटर मैनेजमेंट और फ़ैन्स की भारी भीड़ ने शिव का स्वागत किया। लेकिन, माहौल तब तनावपूर्ण हो गया जब एक्टर के पास एक पटाखा फटा, जिससे वे और उनके आस-पास के सभी लोग बुरी तरह चौंक गए।

शिवा राजकुमार के चेहरे के पास फटा पटाखा

हादसा उस वक्त हुआ जब शिवा राजकुमार, थिएटर में एंट्री ले रहे थे। ऐसे में आस-पास चिंगारियां उड़ने पर शिव ने तुरंत अपना चेहरा नीचे कर लिया और अपने हाथों से ढंक लिया। उनकी टीम के सदस्यों ने तुरंत आगे बढ़कर उन्हें सुरक्षित किया। इवेंट के वीडियो में घटना के बाद एक्टर को अपना चेहरा और सिर साफ करते हुए देखा जा सकता है, जबकि उनके आस-पास के लोग यह देख रहे थे कि वे ठीक हैं या नहीं। इस घटना से डरे होने के बावजूद, शिव ने प्रमोशन इवेंट जारी रखा। वहां से निकलने से पहले उन्होंने फ़ैन्स और थिएटर मैनेजमेंट से बातचीत की।

शिवा राजकुमार की आने वाली फिल्में

शिवा राजकुमार पिछले दिनों अपनी सेहत को लेकर भी चर्चा में रहे। ब्लैडर कैंसर का पता चलने और सर्जरी के बाद अमेरिका में मेडिकल इलाज के लिए ब्रेक लेने के बाद काम पर लौटे थे। अब वे ठीक हो रहे हैं और उन्होंने अपना एक्टिंग करियर फिर से शुरू कर दिया है। एक्टर अभी 'बेल' (Bail) में नजर आ रहे हैं और इससे पहले तेलुगु फिल्म 'पेद्दी' (Peddi) में भी नजर आए थे और 'रक्त कश्मीर' में कैमियो रोल में भी दिखाई दिए। उनकी अपकमिंग फिल्मों की बात करें तो वह 'जेलर 2', 'पिकासो', 'गुम्माडी नरसैया' और '666 ऑपरेशन ड्रीम थिएटर' में दिखाई देंगे।

ये भी पढ़ेंः मुश्किल में मैरी कॉम, पूर्व पति ओनलर ने किया मानहानि का केस: रिपोर्ट

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन।