A
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. टीम इंडिया की जीत पर अनुष्का शर्मा ने दी बधाई, शेयर किया पोस्ट

टीम इंडिया की जीत पर अनुष्का शर्मा ने दी बधाई, शेयर किया पोस्ट

टीम इंडिया के वन डे सीरीज जीतने की खुशी में कैप्टन कूल की वाइफ अनुष्का शर्मा ने एक पोस्ट शेयर करके सभी को बधाई दी है।

Virat kohli and Anuskha sharma- India TV Hindi
Image Source : INSTAGRAM/ANUSHKA SHARMA Virat kohli and Anuskha sharma

इंडियन क्रिकेट टीम ने आस्ट्रेलिया में एक और सीरीज अपने नाम कर ली है। भारतीय क्रिकेट टीम ने टेस्ट सीरीज के बाद अब वन डे सीरीज भी जीत ली है। जीत के बाद से पूरे देश में खुशी का माहौल है। टीम इंडिया की जीत की खुशी में अनुष्का शर्मा(Anushka Sharma) ने एक पोस्ट शेयर किया है। टीम की जीत से कैप्टन कूल विराट कोहली(Virat Kohli) की वाइफ काफी खुश हैं। 

अनुष्का ने टीम इंडिया की एक फोटो शेयर की और सभी को बधाईयां दी हैं। अनुष्का ने फोटो शेयर करते हुए लिखा- 'यह एक शानदार और कभी न भूलने वाला टूर रहा है। टीम इंडिया की ऐतिहासिक जीत की साक्षी रही हूं। ढेर सारी शुभकामनाएं और मुझे तुम पर गर्व है @Viratkohli'

विराट कोहली को पोस्ट में टैग करते हुए उन्होंने एक दिल का साइन भी बनाया।

आपको बता दें अनुष्का शर्मा विराट कोहली के साथ ऑस्ट्रेलिया टूर पर गई थीँ। जहां वह हर मैच में टीम इंडिया को चियर करती नजर आती रही हैं। जिसकी फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल हुई हैं। अनुष्का और विराट ने ऑस्ट्रेलिया में ही नए साल का जश्न मनाया था। जिसके बाद उन्होंने फोटो शेयर करके लोगों को नए साल की बधाई दी थी। अपने काम में व्यस्त रहने के बावजूद अनुष्का और विराट साथ में रहने के लिए समय निकाल लेते हैं। दोनों की आए दिन फोटोज वायरल होती रहती हैं जिससे दोनों के बीच की बॉन्डिंग और प्यार को देखा जा सकता है।

वर्कफ्रंट की बात करें तो अनुष्का ने अभी काम ने थोड़ी दूरी बना रखी है। वह हाल ही में शाहरुख खान के साथ फिल्म 'जीरो' में नजर आई थीं। फिल्म बॉक्स-ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई।

बॉलीवुड की अन्य खबरों के लिए क्लिक करें।

Also Read:

फिल्म 'श्रीदेवी बंगलो' को रोकने की हर कोशिश में लगे हैं बोनी कपूर

'कलंक' की शूटिंग सेट से आलिया का डांस के साथ-साथ ये वीडियो हुआ लीक, सोशल मीडिया में हुआ वायरल

Latest Bollywood News