मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) पिछले साल रिलीज हुई 'जीरो' (Zero) के बाद से किसी बॉलीवुड फिल्म में नज़र नहीं आई हैं। भले ही लंबे समय से वह पर्दे से दूर हैं, लेकिन अपनी एक्टिंग से लोगों के दिलों पर छाप छोड़ी है। कभी 'परी' में चुड़ैल बनकर तो कभी 'सुई धागा' में साधारण परिवार की बहू बनकर। हाल ही में अनुष्का एक पुलिस अधिकारी के गेटअप में दिखाई दी हैं। उनकी फोटो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है, लेकिन यह उनकी किसी फिल्म का लुक नहीं है।
दरअसल, अनुष्का शर्मा जल्द ही एक विज्ञापन में नज़र आएंगी। इस एड में वह पुलिस ऑफिसर के रोल में दिखाई देंगी।
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तोये एक फनी एड होगा, जिसमें अनुष्का एक घर पर रेड डालेंगी। वह अपनी कॉमेडी से सभी का दिल जीत लेंगी।
बता दें कि अनुष्का आखिरी बार शाहरुख खान और कैटरीना कैफ के साथ 'जीरो' में नज़र आई थीं। यह मूवी फ्लॉप हो गई थी। अनुष्का इन दिनों फिल्मों से ब्रेक लेकर अपनी लाइफ एन्जॉय कर रही हैं।
Also Read:
Happy Birthday Sadhna: जिस एक्ट्रेस के नाम पर मशहूर हुआ 'साधना कट' हेयरस्टाइल, कपूर खानदान से है खास रिश्ता
Saaho Box Office Collection Day 3: प्रभास की एक्शन ड्रामा फिल्म 'साहो' आज कर लेगी 75 करोड़ के क्लब में एंट्री!
Latest Bollywood News