A
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. अनुष्का शर्मा की काम के दौरान उबासी लेते हुए वीडियो हुई वायरल, बोलीं- मैं ऐसा नहीं करती

अनुष्का शर्मा की काम के दौरान उबासी लेते हुए वीडियो हुई वायरल, बोलीं- मैं ऐसा नहीं करती

अनुष्का शर्मा की उबासी लेते हुए एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। इस वीडियो में अनुष्का काम के दौरान उबासी ले रही हैं।

Anushka sharma- India TV Hindi
Image Source : INSTAGRAM Anushka sharma

अनुष्का शर्मा ने इन दिनों फिल्मों से दूरी बनाई हुई है। मगर वह कई एड्स में नजर आती रहती हैं। सोशल मीडिया पर एक्टिव रहने वालीं अनुष्का शर्मा फोटोज और वीडियो शेयर करती रहती हैं। अनुष्का ने एक बिहाइंड द शूट की वीडियो शेयर की है जो सोशल मीडिया पर वायरल हो गई है। 

अनुष्का ने सोशल मीडिया पर जो वीडियो शेयर की है उसमें वह काम करते दौरान उबासी लेते हुए नजर आ रही हैं। वीडियो शेयर करते हुए अनुष्का ने लिखा- नहीं, मैं काम के समय उबासी नहीं ले रही थी।, बिल्कुल नहीं। 

अनुष्का की इस वीडियो पर कई लोगों के कमेंट आने लगे। अनुष्का के फैन्स उन्हें क्यूट कह रहे थे। कई बॉलीवुड सेलिब्रिटीज ने भी अनुष्का की इस वीडियो पर कमेंट किया है।

अनुष्का ने कुछ दिन पहले अपने बचपन की फोटोज शेयर की थीं। अनुष्का ने अपनी बिकनी पिक्चर्स भी शेयर की थीं।

वर्कफ्रंट की बात करें तो अनुष्का शर्मा आखिरी बार शाहरुख खान और कैटरीना कैफ के साथ फिल्म जीरो में नजर आई थीं। जीरो के बाद से उन्होंने अभी तक कोई फिल्म साइन नहीं की है।

Also Read:

कहां गायब हो गई ‘वीराना’ की लीड एक्ट्रेस जैस्मिन?

Made In China: राजकुमार राव और मौनी रॉय की फिल्म का दमदार ट्रेलर हुआ रिलीज

Latest Bollywood News