1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. विराट से मिलने पर अनुष्का ने क्या कहा, जानिए

विराट से मिलने पर अनुष्का ने क्या कहा, जानिए

अनुष्का शर्मा और विराट कोहली को कई बार एक दूसरे के साथ समय बिताते हुए भी देखा जा चुका है। कुछ दिन पहले खबर आई थी कि अनुष्का और विराट बेंगलुरु में साथ वक्त बिताने पहुंचे हैं। लेकिन...

Anushka Sharma with Virat Kohli- India TV Hindi
Anushka Sharma with Virat Kohli

मुंबई: बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा और भारतीय क्रिकेट खिलाड़ी विराट कोहली पिछले काफी वक्त से अपने लव अफेयर की खबरों को लेकर सुर्खियों में छाए हुए हैं। इन दोनों को कई बार एक दूसरे के साथ समय बिताते हुए भी देखा जा चुका है। कुछ दिन पहले खबर आई थी कि अनुष्का और विराट बेंगलुरु में साथ वक्त बिताने पहुंचे हैं। लेकिन हाल ही में अनुष्का ने इन सभी खबरों का खंडन किया है। मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, अनुष्का अपनी आगामी फिल्म 'सुल्तान' की शूटिंग से थोड़ा समय निकालकर बेंगलुरू में कोहली से मिलने गई थीं। हालांकि, अनुष्का की ओर से जारी बयान के मुताबिक ये रिपोर्ट झूठी हैं।

इसे भी पढ़े:-

अनुष्का की ओर से जारी बयान में कहा गया, " बेंगलुरु में कोहली से अनुष्का की मुलाकात की सूचना देने वाली रिपोर्ट सरासर झूठी हैं।" बयान में कहा गया, "वह बीमार थीं, लेकिन फिर भी फिल्म का प्रचार जारी रखा। यह जानने के बावजूद कि वह मुंबई में थीं, उनकी बेंगलुरू में होने की रिपोर्टो की बात काफी निराशाजनक है।" इस बयान में कहा गया कि इस प्रकार की खबरों का यही मतलब है कि अनुष्का की पेशवराना अंदाज पर उंगली उठाने की कोशिश की जा रही है।

अनुष्का इन दिनों फिल्म 'सुल्तान' के प्रमोशन में व्यस्त हैं। फिल्म में वह सलमान खान के साथ मुख्य भूमिका निभाती हुई नजर आ रही हैं। इस फिल्म में ये दोनों ही पहलवान के किरदार में दिखेंगे। फिल्म ईद के मौके पर 6 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है।

'सुल्तान' के अलावा अनुष्का को अपने प्रोडक्शन में बनने वाली दूसरी फिल्म 'फिल्लौरी' में देखा जाएगा। साथ ही वह करण जौहर के निर्देशन में बनने वाली फिल्म 'ए दिल है मुश्किल' में भी नजर आएंगी।

Latest Bollywood News