1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. आखिर क्यों अनुष्का को है प्रियंका पर गर्व

आखिर क्यों अनुष्का को है प्रियंका पर गर्व

 Published : Jun 27, 2016 03:11 pm IST,  Updated : Jun 27, 2016 03:11 pm IST

हाल ही में अनुष्का शर्मा ने भी प्रियंका चोपड़ा के लिए काफी अच्छी बातें की हैं। भले ही अनुष्का शर्मा की हॉलीवुड में अपनी किस्मत आजमाने की कोई योजना भले ही न हो लेकिन उनका कहना है कि...

anu- India TV Hindi
anu

मुंबई: बॉलीवुड में जहां एक तरफ अभिनेत्रियां एक दूसरे की आगे निकलने की रेस में लगी रहती हैं। वहीं इसमें बहुत कम ऐसी हैं अभिनेत्रियां ऐसी है जो एक दूसरे की तारीफें करती हुई देखा जाती हैं। हाल ही में अनुष्का शर्मा ने भी प्रियंका चोपड़ा के लिए काफी अच्छी बातें की हैं। भले ही अनुष्का शर्मा की हॉलीवुड में अपनी किस्मत आजमाने की कोई योजना भले ही न हो लेकिन उनका कहना है कि उन्हें अपने समय की अभिनेत्रियों प्रियंका चोपड़ा और दीपिका पादुकोण के हॉलीवुड में काम करने पर गर्व है। ‘दिल धड़कने दो’ में प्रियंका चोपड़ा के साथ करने वालीं अनुष्का ने कहा कि वह प्रियंका की उपलब्धियों से बहुत खुश हैं।

इसे भी पढ़े:- सलमान की शादी पर चौंकाने वाला सच आया सामने

...तो इसलिए अनुष्का शर्मा हुईं तीनों खान्स की आभारी

अनुष्का ने एक साक्षात्कार में कहा, “यह बहुत अच्छा है कि दीपिका और प्रियंका हॉलीवुड में अच्छा काम कर रही हैं। प्रियंका ने बहुत कुछ हासिल किया है, वहां वह एक जाना-पहचाना नाम हैं। मुझे दोनों पर गर्व है।“ फिल्म ‘एनएच10’ की अभिनेत्री का हॉलीवुड में काम करने का कोई सपना नहीं है और उनका कहना है कि जिंदगी में चीजें जिस तरह से सामने आती है, उसके अनुसार वह काम करेंगी।

उन्होंने कहा, “मेरा इस तरह का हॉलीवुड फिल्में करने का कोई सपना नहीं है। मैंने जीवन में कभी भी योजनाएं नहीं बनाई। चीजें जिस तरह से सामने आती हैं, उसके अनुसार मैं जीवन जीने या कोई काम करने में विश्वास करती हूं।“ उन्होंने कहा, “मैंने बॉलीवुड में भी अपना करियर बनाने की कभी योजना नहीं बनाई थी इसलिए हॉलीवुड फिल्मों में काम करने की योजना बनाना तो बहुत दूर की बात है। जिस तरह से चीजें सामने आती है उसके अनुसार आपको काम करना होता है।“

अनुष्का की अगली फिल्म अली अब्बास जफर द्वारा निर्देशित ‘सुल्तान’ है, जिसमें सलमान खान मुख्य भूमिका में हैं। यह फिल्म सिनेमाघरों में ईद पर रिलीज होगी।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन