1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. सलमान की शादी पर चौंकाने वाला सच आया सामने

सलमान की शादी पर चौंकाने वाला सच आया सामने

 Published : Jun 24, 2016 08:26 am IST,  Updated : Jun 24, 2016 10:13 am IST

सलमान खान की शादी को लेकर पिछले कुछ दिनों से खबर आ रही थी कि वह इस साल के अंत में शादी के बंधन में बंधन जाएंगें। लेकिन अब इसमें भी एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है।

salman- India TV Hindi
salman

नई दिल्ली: बॉलीवुड के दबंग सलमान खान का नाम यूं तो कई अभिनेत्रियों के साथ जुड़ चुका है। लेकिन किसी के भी साथ बात शादी तक नहीं पहुंच पाई। अब सलमान का नाम पिछले कुछ वक्त से रोमानियन मॉडल यूलिया वेंतूर के साथ जोड़ा जा रहा है। इन दोनों को कई बार एक दूसरे के साथ वक्त बिताते हुए भी देखा जाता है। यूलिया, सलमान के परिवार के साथ भी काफी घुलती-मिलती नजर आ चुकी हैं। कुछ समय पहले यह भी खबर आई थी कि परिवार के दबाव देने की वजह से सलमान इस साल के अंत तक यूलिया से शादी भी करने वाले हैं। इस बात से दबंग खान के फैंस भी काफी खुश हैं। लेकिन हाल ही में जो खबर सामने आई है उसने सभी को चौंका दिया है।

इसे भी पढ़े:-

दरअसल खबर है कि सलमान का यूलिया से शादी करने का कोई इरादा नहीं है। एक वेबसाइट की खबर के अनुसार, सलमान के एक करीबी सूत्र ने इस बात की खुलासा किया है। उन्होंने कहा कि, "सलमान और यूलिया की शादी की खबरें बेबुनियद हैं। उनकी यूलिया से शादी करने की कोई योजना नहीं है।" सलमान और यूलिया के रिश्ते की क्या वाकई यही सच्चाई है? इस बारे में तो यह दोनों ही ज्यादा सही बता सकते हैं। लेकिन सलमान की मां सलमा उनकी शादी को लेकर काफी उत्साहित हैं। खबरों के अनुसार सलमान इसी साल अपने 51वे जन्मदिन पर शादी के बंधन में बंधने वाले थे। अब अगर वह यूलिया से नहीं तो किससे शादी करने वाले हैं। इसका जवाब तो वक्त के साथ ही मिल पाएगा।

फिलहाल सलमान खान इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'सुल्तान' के प्रमोशन में काफी व्यस्त हैं। फिल्म में वह एक पहलवान का किरदार निभाते हुए नजर आएंगे। इसमें उनके साथ अनुष्का शर्मा भी मुख्य भूमिका में दिखाई दे रही हैं। फिल्म जुलाई में ईद के मौके पर सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन