1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. सलमान और लूलिया की शादी पर जरीन ने कही ऐसी बात

सलमान और लूलिया की शादी पर जरीन ने कही ऐसी बात

 Published : May 16, 2016 01:21 pm IST,  Updated : May 16, 2016 01:21 pm IST

सलमान खान और लूलिया वेंतूर की शादी की खबरें पिछले काफी वक्त से मीडिया में छाई हुई हैं। इस बारे में अब अभिनेत्री जरीन खान ने प्रतिक्रिया जताई है।

salman- India TV Hindi
salman

नई दिल्ली: बॉलीवुड के दबंग सलमान खान और लूलिया वेंतूर की शादी की खबरें पिछले काफी वक्त से मीडिया में छाई हुई हैं। कुछ दिनों पहले आई खबरों के अनुसार सलमान और लूलिया इस साल के अंत तक शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। इस बारे में अब अभिनेत्री जरीन खान ने प्रतिक्रिया जताई है। जरीन खान ने कहा है कि वह सुपरस्टार सलमान खान और उनकी कथित रोमानियाई गर्लफ्रेंड लूलिया वेंतूर के लिए खुश हैं। उन्होंने इन दोनों के मंगल की कामना की। सलमान की शादी के बारे में पूछे जाने पर जरीन ने यहां 'खल्लास वीरप्पन' संगीत लांच के दौरान संवाददाताओं से कहा, "दूसरों की जिंदगी में क्या चल रहा है, मुझे इस बारे में कुछ पता नहीं है, क्योंकि मेरी खुद की जिंदगी में बहुत कुछ चल रहा है।"

इसे भी पढ़े:- आखिर सलमान खान को क्यों हैं सायरा बानो की नातिन में इतनी दिलचस्पी

क्या सलमान अच्छे पति बनेंगे? इस बारे में पूछे जाने पर जरीन ने कहा, "मुझे नहीं पता और मैं यहां निर्णय लेने के लिए नहीं हूं। अगर उनके और लुलिया के बीच में कुछ है तो मैं बहुत खुश हूं और पूरा देश उनकी शादी का इंतजार कर रहा है, इसलिए मुझे लगता है कि यह उत्साहित करने वाली बात होगी।"

जरीन ने शनिवार को अपने जन्मदिन का जश्न मनाया। उनके गीत 'खल्लास वीरप्पन' में उनका जंगली लुक है। उन्होंने कहा, "मैंने कभी इस तरीके से अपने लिए कोई कल्पना नहीं की। मुझे लगता है कि यह निर्माता सचिन जोशी और निर्देशक राम गोपाल वर्मा का मुझ पर विश्वास था।"

'खल्लास वीरप्पन' राम गोपाल वर्मा की आगामी फिल्म 'वीरप्पन' का प्रचार गीत है, जो उनकी 2002 की फिल्म 'कंपनी' के गीत 'खल्लास' से प्रेरित है।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन