1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. ...तो इसलिए अनुष्का शर्मा हुईं तीनों खान्स की आभारी

...तो इसलिए अनुष्का शर्मा हुईं तीनों खान्स की आभारी

 Published : Jun 21, 2016 02:59 pm IST,  Updated : Jun 21, 2016 02:59 pm IST

अनुष्का शर्मा इन दिनों अपनी आगामी फिल्म ‘सुल्तान’ की शूटिंग में व्यस्त हैं। फिल्म में दबंग सलमान खान के साथ नजर आने वाली हैं। बॉलीवुड में कई अभिनेत्रियों की ख्वाहिश शाहरुख, आमिर और सलमान के साथ काम करने की रहती है लेकिन इन तीनों खानों के साथ स्क्रीन

khan- India TV Hindi
khan

नई दिल्ली: बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा इन दिनों अपनी आगामी फिल्म ‘सुल्तान’ की शूटिंग में व्यस्त हैं। फिल्म में दबंग सलमान खान के साथ नजर आने वाली हैं। बॉलीवुड में कई अभिनेत्रियों की ख्वाहिश शाहरुख, आमिर और सलमान के साथ काम करने की रहती है लेकिन इन तीनों खानों के साथ स्क्रीन शेयर कर चुकी  हैं। अनुष्का शर्मा ने कहा कि ज्यादा दर्शकों तक उनका काम पहुंचाने में मदद करने के लिए वह उनकी शुक्रगुजार हैं।

इसे भी पढ़े:- अनुष्का ने प्रियंका और दीपिका को हॅालीवुड फिल्मों में काम मिलने पर बधाई दी

‘सुल्तान’ के निर्देशक ने कहा, सलमान की प्रतिभा को निखारना है बाकी

...तो ऐसे अनुष्का ने ‘सुल्तान’ में किया प्रभावित

अनुष्का ने 2008 में ‘रब ने बना दी जोड़ी’ से बॉलीवुड में कदम रखा था, जिसमें उन्होंने शाहरुख के साथ काम किया था और 2014 में उन्होंने ‘पीके’ में आमिर के साथ फिल्म की। वह अब सलमान के साथ फिल्म ‘सुल्तान’ में आने वाली हैं।

अनुष्का ने कहा, “एक अभिनेत्री के तौर पर मेरे के लिए तीनों खानों के साथ काम करना जबर्दस्त अनुभव है, जिनके पास वह हर संभव तुजर्बा है जो फिल्म उद्योग में किसी के पास हो सकता है। वे तकरबीन दो दशक से ज्यादा से है। उनके साथ काम करने के दौरान कोई भी बहुत कुछ जान सकता है और सीख सकता है। इसके अलावा, मैं बहुत अभारी हूं कि उनकी वजह से मेरा काम ज्यादा लोगों तक पहुंच रहा है।“

अनुष्का ने कहा कि हालांकि वह शीर्ष अभिनेताओं के साथ काम कर चुकी है लेकिन अपने सह अभिनेताओं को चुनना कभी भी उनके दिमाग में नहीं रहता बल्कि निदेशक और पटकथा उनकी प्राथमिकता होती है।

अली अब्बास जफर के निर्देशन में बनी फिल्म ‘सुल्तान’ में वह एक हरियाणवी पहलवान की भूमिका निभाती हुई नजर आएंगी।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन