कार्तिक आर्यन की आने वाली फिल्म 'पति पत्नी और वो' में अपारशक्ति खुराना भी नजर आने वाले हैं।
Image Source : INSTAGRAMAparshakti khurana in pati patni aur wo
अभिनेता अपारशक्ति खुराना(Aparshakti Khurana) आगामी फिल्म 'पति पत्नी और वो' में एक अहम किरदार निभाते नजर आएंगे। फिल्म का निर्देशन मुद्दसर अजीज कर रहे हैं, वहीं भूषण कुमार फिल्म को प्रोड्यूस कर रहे हैं। फिल्म में कार्तिक आर्यन, भूमि पेडनेकर और अनन्या पांडे भी मुख्य किरदारों में हैं।
अपारशक्ति ने कहा, "एक बार फिर से भूषण जी के साथ हाल मिलाकर अच्छा लग रहा है। 'लुका-छिपी' के बाद मेरा और कार्तिक का अच्छा तालमेल हो गया है। ऐसे में एक बार फिर से लोगों को हमारी केमिस्ट्री देखने को मिलेगी।"
'पति पत्नी और वो' 1978 में आई बी. आर चोपड़ा की इसी शीर्षक वाली फिल्म का रुपांतरण हैं। इन दिनों कार्तिक आर्यन और अनन्या पांडे लखनऊ में फिल्म की शूटिंग कर रहे हैं। लखनऊ जाने से पहले कार्तिक ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर इस बात की जानकारी दी थी। फिल्म 6 दिसंबर को रिलीज होगी।