1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. शाहरुख खान की इस सुपरहिट फिल्म की दीवानी थी शीला दीक्षित, एक बार नहीं कई बार देख डाली थी

शाहरुख खान की इस सुपरहिट फिल्म की दीवानी थी शीला दीक्षित, एक बार नहीं कई बार देख डाली थी

 Published : Jul 20, 2019 06:29 pm IST,  Updated : Jul 20, 2019 10:04 pm IST

शीला दीक्षित शाहरुख खान की फिल्मों की दीवानी थी। उन्होने शाहरुख की ये खास फिल्म कई बार देख डाली। अब आहत शाहरुख ने दिवंगत नेत्री के लिए ये ट्वीट किया है।

sheila Dikshit and shahrukh khan- India TV Hindi
sheila Dikshit and shahrukh khan Image Source : GOOGLE

दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित (Sheila Dikshit)  का आज निधन हो गया। राजनीति में गजब की नेतृत्व और कार्यक्षमता होने के साथ साथ शीला दीक्षित को फिल्मों (Films)का बहुत शौक था। वो फिल्मों के साथ साथ किताबें पढ़ने की भी बड़ी शौकीन थी और उन्हें गीत संगीत काफी पसंद था।

शीला दीक्षित की बेटी ने बताया कि वो शाहरुख खान (Shahrukh Khan))की बहुत बड़ी फैन थी। उन्होंने शाहरुख खान की सुपरहिट फिल्म दिलवाले दुल्हनिया (DDLJ) ले जाएंगे 20 बार देखी कि घर के लोग दुखी हो गए थे उनके शाहरुख प्रेम से। तमाम राजनीतिक व्यस्तताओं के बावजूद शीला दीक्षित शाहरुख और अन्य पसंदीदा एक्टरों की फिल्में देखने का टाइम निकाल ही लेती थी। शाहरुख खान के अलावा पुराने एक्टरों में वो दिलीप कुमार और राजेश खन्ना को पसंद करती थी।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन