1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित के निधन पर बॉलीवुड सेलिब्रिटीज ने जताया शोक

दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित के निधन पर बॉलीवुड सेलिब्रिटीज ने जताया शोक

 Published : Jul 20, 2019 04:53 pm IST,  Updated : Jul 20, 2019 05:52 pm IST

दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित के निधन पर बॉलीवुड के कई सेलिब्रिटीज ने ट्वीट कर शोक जताया है।

Akshay kumar on sheila Dikshit death- India TV Hindi
Akshay kumar on sheila Dikshit death

दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित(Sheila dikshit) का निधन आज दिल्ली के एस्कॉर्ट अस्पताल में हो गया। शीला दीक्षित 81 साल की थीं। वो 1998 से लेकर 2013 तक दिल्ली की मुख्यमंत्री रहीं। शीला दीक्षित के निधन पर बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार(Akshay kumar), संगीतकार लता मंगेशकर जैसे कई सितारों ने शोक जताया है।

अक्षय कुमार ने ट्वीट किया- शीला दीक्षित जी के निधन के बारे में सुनकर बहुत दुख हुआ। उन्होंने दिल्ली में अपने कार्यकाल के दौरान दिल्ली में कई बदलाव किए। 

उनके परिवार के प्रति हार्दिक संवेदना।

लता मंगेशकर ने ट्वीट किया- शीला दीक्षित जी के निधन के बारे में सुनकर बहुत दुख हुआ। एक उल्लेखनीय महिला,दिल्ली की पूर्व सीएम और सभी कला रूपों की गहरी प्रशंसक। हमने कभी राजनीति पर चर्चा नहीं की लेकिन संगीत और कविता पर लंबी बातचीत की। उसकी आत्मा को शांति मिले और उसके परिवार के प्रति हार्दिक संवेदना।

भूमि पेडनेकर ने शोक जताते हुए लिखा- एक महान नेता इस दनिया से चला गया। आप बहुत प्यारी थीं शीला दीक्षित मैम। हमारे देश के लिए यह बहुत बड़ा नुकसान हैं। आप वास्तव में महान विरासत छोड़कर गई हैं। भगवान आपकी आत्मा को शांति दे। परिवार के प्रति मेरी संवेदना।

बॉलीवुड एक्ट्रेस रवीना टंडन ने लिखा- सम्मान और प्रार्थना। उनके परिवार के प्रति संवेदना। वह एक बहुत सम्मानित और प्रिय मुख्यमंत्री थीं। अपने कार्यकाल के दौरान दिल्ली में एक सकारात्मक दृश्यमान बदलाव लाईं। भगवान उनकी आत्मा को शांति दे। ओम शांति।

फिल्ममेकर मधुर भंडारकर ने लिखा- दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित जी के निधन के बारे में सुनकर दुख हुआ। वह बहुत ही अच्छी नेता थीं। दिल्ली में हुए विकास के लिए उन्हें हमेशा याद किया जाएगा। ओम शांति।

आपको बता दें, शीला दीक्षित की तबियत कुछ वक्त से ठीक नहीं थी। उन्होंने दिल्ली के एस्कार्ट अस्पताल में अंतिम सांस ली। मौजूदा वक्त में उनके पास कांग्रेस के दिल्ली अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी भी थी।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन