1. Hindi News
  2. महाराष्ट्र
  3. मुंबई में एयरपोर्ट के पास बनी मस्जिद को लेकर बवाल! किरीट सोमैया ने धर्मस्थल के गेट पर दिया धरना, जानें पूरा मामला

मुंबई में एयरपोर्ट के पास बनी मस्जिद को लेकर बवाल! किरीट सोमैया ने धर्मस्थल के गेट पर दिया धरना, जानें पूरा मामला

 Reported By: Sachin Chaudhary,  Written By: Vinay Trivedi
 Published : Oct 22, 2026 10:55 pm IST,  Updated : Oct 22, 2026 11:56 pm IST

किरीट सोमैया ने चेतावनी दी है कि अगर 48 घंटे में मस्जिद पर कार्रवाई नहीं हुई और बुलडोजर नहीं चला, तो वे दो दिन बाद हथौड़ा लेकर आएंगे और आगे की कार्रवाई करेंगे।

Mumbai Airport Mosque- India TV Hindi
किरीट सोमैया ने अवैध मस्जिद मामले पर दी वॉर्निंग। Image Source : PTI (फाइल फोटो)

मुंबई के इंटरनेशनल एयरपोर्ट के पास बनी मस्जिद पर आज (गुरुवार को) जमकर सियासत हुई। बीजेपी नेता किरीट सोमैया ने मस्जिद को अवैध बताया। उन्होंने अपने समर्थकों के साथ मस्जिद के गेट पर धरना दिया। सोमैया ने कहा कि 2014 से पहले इस मस्जिद का नामों निशान तक नहीं था। अचानक कुछ लोगों ने बेशकीमती 5000 स्क्वॉयर फीट जमीन पर कब्जा किया, टिन शेड लगाकर मस्जिद बना दी। पानी और बिजली के अस्थाई कनेक्शन ले लिए गए।

एक्शन नहीं हुआ तो मस्जिद गिराने खुद मैदान में उतरेंगे- किरीट सोमैया

किरीट सोमैया ने कहा कि अगर ये मस्जिद नहीं गिराई गई तो अवैध कब्जा स्थाई हो जाएगा। इसलिए इस पर तुरंत एक्शन होना चाहिए। उन्होंने कहा कि इस अवैध कब्जे की शिकायत उन्होंने मुंबई पुलिस, MMRDA और BMC को कर दी है। अगर इस पर तुरंत एक्शन नहीं हुआ, बुलडोजर नहीं चला तो वो खुद इस मस्जिद को गिराने के लिए मैदान में उतर आएंगे।

किरीट सोमैया गुंडागर्दी कर रहे हैं- वारिस पठान

मामला मस्जिद से जुड़ा है, मुसलमान वोट से जुड़ा है इसलिए ओवैसी की पार्टी भी तुरंत मैदान में कूद पड़ी। AIMIM नेता वारिस पठान ने कहा कि किरीट सोमैया गुंडागर्दी कर रहे हैं। मस्जिद के मामले पर कोर्ट में सुनवाई चल रही है लेकिन वो सरकार पर प्रेशर क्रिएट कर रहे हैं। वे चाहते हैं कि कोर्ट के फैसले से पहले ही मस्जिद तोड़ दी जाए। वारिस पठान ने कहा कि किरीट सोमैया जैसे लोग खुलेआम हथौड़ा लेकर मस्जिद गिराने की बात कर रहे हैं। सरकार उन पर एक्शन क्यों नहीं ले रही है।

मस्जिद पक्ष का दावा

दूसरी तरफ मस्जिद से जुड़े लोगों का दावा है कि यह निर्माण बिना अनुमति नहीं हुआ। उनका कहना है कि तत्कालीन GVK और एयरपोर्ट से जुड़े अधिकारियों की जानकारी में प्रार्थना स्थल के लिए अनुमति दी गई थी। मस्जिद पक्ष 2015 के एक पत्र का हवाला दे रहा है, जिसमें मोहम्मद सरवर नाम के व्यक्ति से जुड़े प्रार्थना स्थल की व्यवस्था का जिक्र होने का दावा किया जा रहा है। मस्जिद से जुड़े ट्रस्टी फिलहाल कैमरे पर नहीं आए हैं। उनका कहना है कि वे एयरपोर्ट प्रशासन, GVK और MMRDA के अधिकारियों के साथ-साथ ही बॉम्बे हाईकोर्ट में मामला लंबित है और उनकी मामले पर संबंधित अथॉरिटीज से बातचीत चल रही है।

हर अवैध निर्माण पर होगी कार्रवाई- मंत्री बावनकुले

इस पूरे मामले को लेकर महाराष्ट्र सरकार में मंत्री चंद्रशेखर बावनकुले ने कहा कि महाराष्ट्र में जहां-जहां अवैध निर्माण होंगे, उन पर कार्रवाई की जाएगी। इससे पहले हाल में मालेगांव में गुलाल उड़ाने को लेकर शोभायात्रा पर पथराव हुआ था। गुस्साए लोगों ने कई गाड़ियों में तोड़फोड़ की।

ये भी पढ़ें- जलगांव में दिल दहला देने वाली वारदात: दशहरे की रात मामूली सी बात पर चली चॉपर, 40 साल के कर्मचारी की दर्दनाक मौत

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। महाराष्ट्र से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।