1. Hindi News
  2. महाराष्ट्र
  3. गाड़ी लड़ने के बाद कार सवार ने दिनदहाड़े बीच सड़क पर ले ली स्कूटी वाले की जान, परिजनों ने शव लेने से किया इनकार

गाड़ी लड़ने के बाद कार सवार ने दिनदहाड़े बीच सड़क पर ले ली स्कूटी वाले की जान, परिजनों ने शव लेने से किया इनकार

 Written By: Vinay Trivedi
 Published : Oct 22, 2026 11:50 pm IST,  Updated : Oct 22, 2026 11:50 pm IST

कार सवार ने संभाजीनगर में गाड़ी लड़ने के बाद दिनदहाड़े बीच सड़क पर स्कूटी वाले की जान ले ली है। इस घटना के बाद इलाके में आक्रोश है। परिजनों ने शव लेने से इनकार कर दिया है।

Cidco Murder Case- India TV Hindi
संभाजीनगर में युवक की बेरहमी से हत्या। Image Source : REPORTERS INPUT

महाराष्ट्र के संभाजीनगर में बीच सड़क पर युवक की बेरहमी से हत्या कर दी गई। बताया जा रहा है कि पहले सड़क पर एक हादसा हुआ, जिसमें कार सवार ने स्कूटी को टक्कर मार दी। इसके बाद कार सवार ने युवक की बीच सड़क पर निर्मम हत्या कर दी। दिनदहाड़े हुई इस घटना के बाद हड़कंप मच गया है। मृतक के परिजनों ने आरोपी की गिरफ्तारी के बाद ही शव लेने की बात कही है। फिलहाल, पुलिस गाड़ी नंबर से कार सवार आरोपी की तलाश में जुटी है।

बीच सड़क पर कर दी युवक की बेरहमी से हत्या

बता दें कि छत्रपति संभाजीनगर शहर के सिडको इलाके में बलीराम पाटील हाईस्कूल के पास एक युवक की बीच सड़क पर बेरहमी से हत्या कर दी गई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, सड़क पर पहले एक हादसा हुआ, जिसके बाद युवक पर हमला कर उसकी हत्या कर दी गई।

परिजनों ने मृतक का शव लेने से किया इनकार

वारदात को अंजाम देने के बाद हमलावर मौके से फरार हो गए। हत्या के पीछे की असली वजह और आरोपियों की पहचान फिलहाल स्पष्ट नहीं हो सकी है। क्या सिर्फ टक्कर की वजह से युवक को मार डाला गया या फिर पुरानी रंजिश थी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। इस बीच, घटनास्थल पर पहुंचे मृतक के परिजनों ने आरोपियों की गिरफ्तारी होने तक शव घर ले जाने से साफ इनकार कर दिया है। इस सनसनीखेज वारदात के बाद पूरे इलाके में तनाव का माहौल है। वहीं, घटनास्थल के आसपास भारी ट्रैफिक जाम की स्थिति भी पैदा हो गई है।

हत्या के बाद मौके से फरार हो गया आरोपी

मारे गए शख्स की पहचान बंटी दीक्षित के रूप में हुई है। सिडको एन-7 इलाके में हुए बंटी दीक्षित हत्याकांड का चौंकाने वाला वीडियो भी सामने आया है। इस वीडियो में आरोपी बंटी दीक्षित पर हमला करता हुआ और उसके बाद कार लेकर घटनास्थल से फरार होता नजर आ रहा है। दिनदहाड़े व्यस्त सड़क पर हुई इस सनसनीखेज वारदात से पूरे शहर में हड़कंप मच गया है। वहीं, हमले का वीडियो सामने आने के बाद नागरिकों में भारी आक्रोश देखने को मिल रहा है। फिलहाल पुलिस इस पूरे मामले की आगे की जांच कर रही है। वीडियो इतना भयानक है कि इसी वजह से उसे इस खबर में नहीं लगाया गया है। इससे पहले हाल में महाराष्ट्र के ठाणे में 28 साल बाद अचानक घर पहुंचकर पुलिस ने आरोपी को पकड़ लिया।

(इनपुट- कोमल औताड़े)

ये भी पढ़ें- मुंबई एयरपोर्ट पर CISF का बड़ा एक्शन, 1.83 करोड़ रुपये के तीन अंडाकार पदार्थ बरामद, एयरलाइन का कर्मचारी भी पकड़ा गया

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। महाराष्ट्र से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।