चेन्नई: ऑस्कर से सम्मानित किए जा चुके संगीतकार ए.आर.रहमान ने अपने म्यूजिक से दुनियाभर में प्रशंसा हासिल की है। अब वह सितंबर में ब्रिटेन में लाइव प्रस्तुति देंगे। कार्यक्रम में शास्त्रीय संगीत और आधुनिक संगीत का तालमेल होगा। फेसबुक की एक आधिकारिक पोस्ट के मुताबिक, 'ए.आर. रहमान का यूके इंटीमेट टूर' 22 सितंबर को लंदन के एसएसई एरीना वेम्बले से शुरू होगा। 24 सितंबर को उनकी यात्रा बर्मिघम बार्कलेकार्ड की ओर बढ़ेगी। वह लीड्स में पहली बार 29 सितंबर को और मैनचेस्टर में 30 सितंबर को प्रस्तुति देंगे।
इसे भी पढ़े:- 'मोहनजोदड़ो' में फिर चलेगा रहमान के गीतों का जादू
रहमान भी बने ओलम्पिक में भारत के सद्भावना दूत
रहमान ने रविवार को अपने फेसबुक पृष्ठ पर लिखा, "पिछले साल अमेरिका में सफल 18 डेट इंटीमेट दौरे के बाद हम इसे ब्रिटेन में लाना चाहते थे। इस शो में सभी प्रकार के गीत होंगे, जिनमें कुछ हिंदी में और कुछ पंजाबी में होंगे। सुनने के लिए संगीत बहुत होगा।"
रहमान ने लिखा, "'इंटीमेट टूर' में संगीत और आत्मीयता के साथ ही आपको आमने सामने देखने का मौका मिलेगा। मैं आपसे जल्द ही मिलने को लेकर उत्सुक हूं।" कार्यक्रम के टिकटों की बिक्री शुरू हो चुकी है।
Latest Bollywood News