1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. 'मोहनजोदड़ो' में फिर चलेगा रहमान के गीतों का जादू

'मोहनजोदड़ो' में फिर चलेगा रहमान के गीतों का जादू

 Published : Jun 29, 2016 08:01 pm IST,  Updated : Jun 29, 2016 08:01 pm IST

ऑस्कर विजेता संगीतकार ए. आर. रहमान ने आगामी फिल्म 'मोहनजोदड़ो' के लिए गाना भी गाया है। आशुतोष गोवारिकर निर्देशित इस फिल्म के लिए रहमान ने गीतों की रचना भी की है।

AR RAHMAN AHD HRITIK ROSHAN- India TV Hindi
AR RAHMAN AHD HRITIK ROSHAN

मुंबई: ऑस्कर विजेता संगीतकार ए. आर. रहमान ने आगामी फिल्म 'मोहनजोदड़ो' के लिए गाना भी गाया है। आशुतोष गोवारिकर निर्देशित इस फिल्म के लिए रहमान ने गीतों की रचना भी की है।

ये भी पढ़े-  सिगरेट का कस लेते कैमरे में कैद हुई कपिल शर्मा की वाइफ, हुआ वीडियो वायरल

फिल्म के पहले गीत के रूप में 'तुम हो' गीत को जुलाई में रिलीज किया जाएगा, जिसमें ऋतिक रोशन और पूजा हेगड़े दिखेंगे।

रहमान के साथ 'लगान : वन्स अपॉन ए टाइम इन इंडिया', 'स्वदेश' और 'जोधा अकबर' जैसी फिल्मों में काम कर चुके गोवारिकर ने अपने बयान में कहा, "मैं पांचवी बार रहमान के साथ काम कर रहा हूं। हम दोनों के लिए काफी अच्छा अनुभव है, क्योंकि हम दोनों को ही एक अलग दिक्-काल में जाने का मौका मिला है।"

प्रागैतिहासिक समय की कहानी पर आधारित फिल्म में ऋतिक और पूजा की प्रेम कहानी दिखाई गई है।

गोवारिकर ने कहा, "हमने कल्पना से काफी कुछ निर्मित किया है और इसके साथ ही हमने शोध के माध्यम से जानकारी हासिल की है और पुरातत्वविदों की भी मदद ली है।"

निर्देशक ने कहा कि रहमान ने इस दुनिया को सुंदर रूप से निर्मित करने में काफी मदद दी है। इस फिल्म के निमार्ता सिद्धार्थ राय कपूर और सुनीता गोवारिकर हैं। फिल्म 12 अगस्त को रिलीज होगी।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन