1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. एशिया कप को लेकर सुगबुगाहट शुरू, अगले साल वनडे फॉर्मेट पर हो सकता है टूर्नामेंट

एशिया कप को लेकर सुगबुगाहट शुरू, अगले साल वनडे फॉर्मेट पर हो सकता है टूर्नामेंट

 Published : Jul 06, 2026 06:31 pm IST,  Updated : Jul 06, 2026 06:31 pm IST

एशिया कप 2027 को लेकर चर्चाएं शुरू हो चुकी हैं। आईसीसी वनडे विश्व कप से पहले इसका आयोजन किया जाना है। खास बात ये भी है कि इस बार का एशिया कप का वनडे फॉर्मेट पर खेला जाएगा। साथ ही भारत और पाकिस्तान के बीच भी मुकाबला हो सकता है।

rohit sharma babar azam- India TV Hindi
रोहित शर्मा और बाबर आजम Image Source : AP

एशिया कप की सुगबुगाहट फिर से शुरू हो गई है। अगले साल आईसीसी वनडे विश्व कप 2027 खेला जाएगा। उम्मीद है कि इससे पहले ही एशिया कप हो जाएगा। खास बात ये है कि अगले साल का एशिया कप वनडे फॉर्मेट पर खेला जाएगा। ये कब से कब तक खेला जाएगा, इसकी अपडेट भी सामने आ चुकी है। साथ ही एशिया कप कहां खेला जाएगा, ये भी करीब करीब पक्का हो गया है। हालांकि एसीसी यानी एशियन क्रिकेट काउंसिल की ओर से अभी तक इसको लेकर कोई अपडेट नहीं दिया गया है। 

जून से लेकर जुलाई तक बांग्लादेश में हो सकता है एशिया कप का आयोजन

अगले साल साउथ अफ्रीका, जिम्बाब्वे और नामीबिया में आईसीसी वनडे विश्व कप खेला जाएगा। इससे पहले पता चला है कि जून से लेकर जुलाई तक एशिया कप 2027 का आयोजन किया जाएगा। एशिया कप को लेकर ये नियम पहले ही तय हो चुका है कि जिस फॉर्मेट का विश्व कप होगा, उससे पहले होने वाला एशिया कप भी उसी फॉर्मेट पर खेला जाएगा। यानी अगला एशिया कप वनडे में ही होगा, ये पक्का है। खास बात ये है कि एशिया कप को लेकर नया अपडेट ये सामने आ रहा है कि ये बांग्लादेश में खेला जाएगा। 

विराट कोहली और रोहित शर्मा भी खेलते हुए आ सकते हैं नजर

अगर एशिया कप वनडे फॉर्मेट पर होगा तो ये भी पक्का है कि विराट कोहली और रोहित शर्मा अगर तक खेलते रहे तो वे भी इसमें हिस्सा लेते हुए नजर आएंगे। दोनों ही खिलाड़ी टेस्ट और टी20 इंटरनेशनल से रिटायर होकर अब केवल एक दिवसीय क्रिकेट ही खेल रहे हैं। उनका लक्ष्य अगले साल का वनडे विश्व कप खेलना है, जो कि साल के आखिर में होगा। 

भारत और पाकिस्तान के बीच भी हो सकता है मुकाबला

इस बीच बड़ी बात ये है कि अगर अपने समय पर ही एशिया कप का आयोजन किया जाता है तो फिर इसमें एक साल से भी कम का वक्त बचा है, ऐसे में एसीसी यानी एशिया क्रिकेट काउंसिल की ओर से कोई अपडेट नहीं दिया गया है। एशिया कप के आयोजन की सारी जिम्मेदारी एसीसी की ही होती है। हालांकि इस बार के एशिया कप पूरा शेड्यूल क्या होगा, ये तो पता नहीं है, लेकिन माना जा रहा है कि भारत और पाकिस्तान के बीच भी मुकाबला होगा। अगर पहले की ही तरह का फॉर्मेट रहा तो फिर ये भी तय है कि कम से कम दो मैच इन दोनों के बीच खेले जाएंगे। हालांकि अभी बाकी अपडेट आने बाकी हैं, तभी कुछ पक्के तौर पर कहा जा सकता है। 

यह भी पढ़ें 

भारत बनाम इंग्लैंड तीसरे टी20 मैच के लिए प्लेइंग इलेवन का ऐलान, मंगलवार को होगा मुकाबला

भारत बनाम इंग्लैंड तीसरे टी20 में बदला जाएगी प्लेइंग इलेवन, दूसरे मुकाबले का विलेन होगा बाहर, किसकी होगी एंट्री

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल