1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. ऑस्ट्रेलिया ने हांगकांग सिक्सेस के लिए किया स्क्वाड का ऐलान, ग्रीन को बनाया गया कप्तान

ऑस्ट्रेलिया ने हांगकांग सिक्सेस के लिए किया स्क्वाड का ऐलान, ग्रीन को बनाया गया कप्तान

 Written By: Vanson Soral
 Published : Oct 13, 2026 12:16 pm IST,  Updated : Oct 13, 2026 12:18 pm IST

ऑस्ट्रेलिया ने हांगकांग सिक्सेस 2026 के लिए अपनी टीम की घोषणा कर दी है। 7 सदस्यीय ऑस्ट्रेलियाई टीम की कमान क्रिस ग्रीन को सौंपी गई है।

Australia - India TV Hindi
क्रिस ग्रीन Image Source : AFP

6 ओवर के रोमांचक मुकाबलों में चौकों-छक्कों की बरसात देखने को मिलती है। इसी रोमांच के लिए मशहूर हांगकांग सिक्सेस टूर्नामेंट के 2026 संस्करण के लिए ऑस्ट्रेलिया ने अपनी टीम का ऐलान कर दिया है। टीम की कमान क्रिस ग्रीन को सौंपी गई है, जबकि जैक वुड, मैक्स ब्रायंट और अनुभवी तेज गेंदबाज केन रिचर्डसन जैसे खिलाड़ियों को भी सात सदस्यीय टीम में जगह मिली है। ऑस्ट्रेलिया को टूर्नामेंट के ग्रुप-ए में रखा गया है, जिसमें इंग्लैंड और हांगकांग की टीम भी शामिल है। हाल ही में भारत ने भी अपनी टीम का ऐलान किया था।

30 अक्टूबर से टूर्नामेंट का आगाज

बता दें, हांगकांग सिक्सेस का आयोजन 30 अक्टूबर से 1 नवंबर 2026 तक किया जाएगा। इस टूर्नामेंट में दुनिया की कई टीमें आक्रामक क्रिकेट के जरिए खिताब के लिए मुकाबला करेंगी। क्रिकेट हांगकांग के मार्केटिंग और कमर्शियल निदेशक अनुराग भटनागर ने ऑस्ट्रेलिया की भागीदारी पर खुशी जताई। उन्होंने कहा कि ऑस्ट्रेलिया की भागीदारी हांगकांग सिक्सेस 2026 में एक और रोमांचक आयाम जोड़ेगी। क्रिस ग्रीन की अगुवाई में अनुभव, ऑलराउंड क्षमता और आक्रामक खेल का मिश्रण रखने वाली टीम से हमें इस प्रतिष्ठित प्रारूप में शानदार प्रदर्शन की उम्मीद है। उनकी मौजूदगी टूर्नामेंट के लेवल को और मजबूत करेगी और फैंस को तेज रफ्तार क्रिकेट का रोमांचक नजारा देखने को मिलेगा।

स्क्वाड में अनुभवी खिलाड़ी शुमार

क्रिस ग्रीन की अगुवाई वाली ऑस्ट्रेलियाई टीम में जैक वुड, मैक्स ब्रायंट, निक हॉब्सन, केन रिचर्डसन, एलेक्स रॉस और मैट केली शामिल हैं। टीम में अनुभवी खिलाड़ियों के साथ ऐसे क्रिकेटर भी हैं, जो तेजी से रन बनाने और छोटे फॉर्मेट की जरूरतों के हिसाब से खेलने की काबिलियत रखते हैं। भारत में हांगकांग सिक्सेस टूर्नामेंट का सीधा प्रसारण सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क पर होगा, जबकि लाइव स्ट्रीमिंग की जिम्मेदारी फैनकोड के पास रहेगी। टूर्नामेंट में कुल 12 टीमें शिरकत करेंगी, जिसमें भारत और पाकिस्तान भी शामिल हैं। 12 टीमों को 4 ग्रुप में बांटा गया है। भारत और पाकिस्तान दोनों को एक ही ग्रुप-सी में रखा गया है। इस ग्रुप में तीसरी टीम UAE है।

हांगकांग सिक्सेस 2026 के लिए ऑस्ट्रेलिया की टीम: क्रिस ग्रीन (कप्तान), जैक वुड, मैक्स ब्रायंट, निक हॉब्सन, केन रिचर्डसन, एलेक्स रॉस और मैट केली।

यह भी पढ़ें:

जोस बटलर की वापसी में लग सकता है वक्त, सर्जरी के बाद रिकवरी शुरू, ऑस्ट्रेलिया टूर और SA20 में खेलना मुश्किल

अफगानिस्तान प्रीमियर लीग से पीछे हटे ओली पोप समेत 3 इंग्लिश क्रिकेटर, तालिबान विवाद बना वजह

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल।