1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. ज़ायक़ा
  4. शाम के नाश्ते में झटपट बना लें मसाले वाली आलू कतली, चाय के साथ खाने में आ जाएगा स्वाद, नोट करें रेसिपी

शाम के नाश्ते में झटपट बना लें मसाले वाली आलू कतली, चाय के साथ खाने में आ जाएगा स्वाद, नोट करें रेसिपी

 Written By: Poonam Yadav @R154Poonam
 Published : Jul 06, 2026 05:48 pm IST,  Updated : Jul 06, 2026 05:48 pm IST

शाम के नाश्ते के लिए आलू कतली एक परफेक्ट ऑप्शन है। इसे बनाना बेहद आसान हैं, चलिए नोट कर लीजिए रेसिपी

आलू कतली- India TV Hindi
आलू कतली Image Source : YOUTUBE - @TOASTED

आपने आलू की कई स्नैक्स रेसिपी खाई होगी लेकिन क्या आपने आलू कतली का स्वाद चखा है? यह स्वाद में बेहद लाजवाब लगता है और इसे बनाना बेहद आसान है। चलिए जानते हैं शाम के समय चाय के साथ नाश्ते के लिए इस चटपटी रेसिपी को कैसे बनाएं?

आलू कतली के लिए सामग्री

500 ग्राम आलू, 2 चम्मच चावल का आटा, सरसों का तेल, एक चुटकी हींग, 1 चम्मच जीरा, आधा चम्मच हल्दी पाउडर, 1 चम्मच नमक, 4-5 हरी मिर्च, 1 चम्मच धनिया पाउडर, 1 चम्मच लाल मिर्च पाउडर, 1 चम्मच चिली फ्लेक्स, आधा चम्मच काला नमक, आधा चम्मच गरम मसाला, आधा चम्मच पुदीना पाउडर

आलू कतली कैसे बनाएं?

  • पहला स्टेप: आलू कतली बनाने के लिए सबसे पहले, 500 ग्राम आलू को छीलकर अच्छी तरह से धोएं। सभी आलू एक ही आकार के लेना ताकि कल्टी का शेप के जैसा आए। आलू को आप दो से तीन बार धोना ताकि उसका स्टार्च निकल जाए। आलू को धोने के बाद उसे राउंड शेप में काटना। इस बात का ध्यान रखें कि आलू बहुत ज़्याद पतले शेप में ने काटें और न ही बहुत ज़्यादा मोटे। आप इन्हें कट करने के लिए स्लाइसर का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। 

  • दूसरा स्टेप: कतली शेप देने के बाद एक बार फिर से आलुओं को पानी में धोएं। धोने के बाद उसका सारा पानी निकल जाने दें। उसे छन्नी में ऐसे रखें कि पूरा पानी अच्छी तरह से सूख जाए। अगर आलू जरा भी गीले रहे तो वह कड़ाही में चिपक सकते हैं इसलिए अच्छी तरह से सुखाएं। आलू को सुखाने के लिए आप कॉटन के कपड़े का भी इस्तेमाल कर सकते हैं

  • तीसरा स्टेप: जब आलू सूख जाए तब क्रिस्पिनेस के लिए चावल का आटा मिलाएं। अब एक कड़ाही में सरसो का तेल डालें और उसे चारों तरफ फैलाएं। अब एक चम्मच जीरा डालकर तड़का दें। जब ये चटकने लगे तब उसमें आलू डालें और हाई फ्लेम पर चलाएं। क्रिस्पी आलू कतली के लिए इसे हाई फ्लेम पर ही बनाना है  हल्दी पाउडर डालकर ढक्कन से ढकने के बाद भी हमेशा चलाते रहें ताकि ये कड़ाही में चिपके न।

  • चौथा स्टेप: जब आलू पक जाए तब इसमें, नमक, हरी मिर्च, धनिया पाउडर, लाल मिर्च पाउडर, चिली फ्लेक्स, काला नमक, गरम मसाला और पुदीना पाउडर डालकर मिलाएं और कुछ देर पकाएं। आपका आलू कतली बनकर तैयार है अब इसे सर्व करें और चाय के साथ खाएं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Recipes से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल