बाबा रामदेव से जानें चक्रासन के फायदे और करने का सही तरीका
बाबा रामदेव से जानें चक्रासन के फायदे और करने का सही तरीका
चक्रासन एक ऐसा योग आसन है जो शरीर के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है। इसके नियमित अभ्यास से कई समस्याएं दूर होती हैं। बाबा रामदेव बता रहे हैं इस योग आसान को करने से कौन से फायदे होते हैं और इसे करने का सही तरीका क्या है?
Published : Jul 06, 2026 10:09 pm IST, Updated : Jul 06, 2026 10:13 pm IST
1/5Image Source : MAGNIFIC/YOUTUEB - @BABARAMDEV
चक्रासन एक ऐसा योग आसन है जो शरीर के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है। इसके नियमित अभ्यास से कई समस्याएं दूर होती हैं। बाबा रामदेव बता रहे हैं इस योग आसान को करने से कौन से फायदे होते हैं और इसे करने का सही तरीका क्या है?
2/5Image Source : MAGNIFIC
रीढ़ की हड्डी को बनाता है लचीला: नियमित रूप से चक्रासन करने से रीढ़ की हड्डी मजबूत और लचीली बनती है। यह आसान शरीर के संतुलन को भी बेहतर करता है। साथ ही यह फेफड़ों के लिए भी लाभकारी है, छाती को खोलता है और सांस लेने में मदद करता है।
3/5Image Source : UNSPLASH
पेट की चर्बी घटाता है: इस योग आसान को रोजान करने से पेट की मांशपेशियां खींचती हैं जिससे उस पर जमी चर्बी धीरे धीरे कम होती है। यह लोअर बॉडी के लिए एक बेहतरीन आसान है। अगर आप बेली फैट कम करना चाहते हैं तो इसे आसान को अपने वर्कआउट रूटीन में ज़रूर शामिल करें।
4/5Image Source : UNSPLASH
पाचन शक्ति होती है बेहतर: चक्रासन डाइजेस्टिव सिस्टम को बेहतर करता है। इसका नियमित अभ्यास पेट के अंगों को एक्टिव करता है, जिससे मेटाबॉलिज्म बेहतर होते हैं जो कब्ज , ब्लोटिंग और गैस से राहत दिलाने में बेहद मददगार है।
5/5Image Source : MAGNIFIC
चक्रासन करने के लिए सबसे पहले दोनों पैरों को घुटनों से मोड़ लें और दोनों हाथों को ऊपर की तरफ उठाएं। फिर दोनों हाथों को कंधों के नीचे रखें। अब, सांस लेते हुए अपन शरीर को ऊपर की तरफ उठाएं। जितना उठा सकते हैं उतना उठाएं और कुछ सेकेंड्स के बाद धीरे ढेरी सांस छोड़ते हुए शरीर को नीचे की तरफ लाते हुए पैर सीधे करें और बाईं करवट लेते हुए बैठ जाएं।