1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. अंशुला कपूर बनीं मिसेज ठक्कर, रोहन ठक्कर संग लिए 7 फेरे, दुल्हन के लुक में छा गईं बोनी कपूर की बेटी

अंशुला कपूर बनीं मिसेज ठक्कर, रोहन ठक्कर संग लिए 7 फेरे, दुल्हन के लुक में छा गईं बोनी कपूर की बेटी

 Written By: Priya Shukla
 Published : Jul 06, 2026 10:07 pm IST,  Updated : Jul 06, 2026 10:15 pm IST

बोनी कपूर की बेटी अंशुला कपूर ने आज, 6 जुलाई 2026 को अपने जिंदगी के नए चैप्टर की शुरुआत की। अब अंशुला, मिसेज ठक्कर बन चुकी हैं। उन्होंने रोहन ठक्कर से शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर भी साझा की हैं।

anshula kapoor- India TV Hindi
रोहन ठक्कर संग शादी के बंधन में बंधीं अंशुला कपूर। Image Source : INSTAGRAM/@ANSHULAKAPOOR

बॉलीवुड अभिनेता अर्जुन कपूर की बहन और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर अंशुला कपूर अब मिसेज बन चुकी हैं। अंशुला ने आज मुंबई के ताज लैंड्स में रोहन ठक्कर के साथ सात फेरे लिए, जिसकी तस्वीरें भी सामने आ चुकी हैं। कपल ने सोमवार रात अपनी शादी की पहली ऑफिशियल तस्वीरें शेयर कीं, जिससे फैंस को उनकी उस प्राइवेट सेरेमनी की झलक मिली जिसमें करीबी दोस्त और परिवार वाले शामिल हुए थे। अंशुला और रोहन ठक्कर ने पारंपरिक हिंदू रीति-रिवाज से शादी की और अपनी जिंदगी के नए चैप्टर की शुरुआत की।

दुल्हन के लुक में छाईं अंशुला

अंशुला कपूर ने खुद सोशल मीडिया पर अपनी वेडिंग फोटोज साझा की हैं, जिनमें वह खूबसूरत गुलाबी रंग के लहंगे में नजर आ रही हैं। वहीं रोहन शेरवानी में नजर आए। बताया जा रहा है कि शादी से पहले अर्जुन कपूर ने मीडिया और पैपराजी से वेन्यू के बाहर एकत्रित न होने की अपील की थी। उनका कहना था कि अंशुला की शादी एक फैमिली अफेयर है, इसलिए उन्हें प्राइवेसी दी जाए। हालांकि, ऐसी चर्चा है कि मंगलवार को दोनों की शादी का रिसेप्शन दिया जाएगा, जिसमें इंडस्ट्री के कई बड़े सितारे शिरकत करेंगे।

अंशुला का पोस्ट

अंशुला ने सोशल मीडिया पर अपनी वेडिंग फोटोज शेयर करते हुए रोहन के लिए एक दिल को छू लेने वाला नोट लिखा है। अपने पोस्ट में अंशुला ने लिखा, '06.07.2026। इतने सारे लोगों में से, इतनी सारी जगहों में से, इतने सारे समय में से... वो तुम ही थे। और किसी तरह, हर उतार-चढ़ाव, हर मोड़ और हर सरप्राइज़ के बावजूद, वो आज भी तुम ही हो। मेरी सबसे पसंदीदा बातचीत। मेरी सबसे सुरक्षित जगह। मेरा सबसे आसान चुनाव। हमेशा तुम ही।'

खुशी-जाह्नवी ने निभाई बहन की जिम्मेदारी

अंशुला ने जो तस्वीरें साझा की हैं, उनमें खुशी और जाह्नवी को बहन वाली सारी रस्में निभाते देखा जा सकता है। इस दौरान दोनों साए की तरह अंशुला के साथ मौजूद रहीं और बहन की खुशी में दोनों बेहद खुश दिखीं। अंशुला भी शादी तस्वीरों में बेहद खुश नजर आ रही हैं। एक तस्वीर में अर्जुन कपूर और अंशुला कपूर की मां मोना शौरी की तस्वीर भी देखी जा सकती है, जिसने सबका ध्यान अपी तरफ खींच लिया।

कौन हैं रोहन ठक्कर?

अंशुला कपूर के पति और बोनी कपूर के दामाद रोहन ठक्कर की बात करें तो वह भी फिल्मी दुनिया का हिस्सा हैं। रोहन पेशे से स्क्रीनराइटर हैं और करण जौहर की कंपनी धर्माटिक एंटरटेनमेंट के साथ काम कर रहे हैं। रोहन 'द नोवलिस्ट ' (2016) और  'नेवर टू लेट' (2016) जैसी शॉर्ट फिल्मों की स्क्रिप्ट लिख चुके हैं। वहीं अंशुला के साथ उनकी लव स्टोरी की बात करें तो दोनों की मुलाकात 2022 में डेटिंग ऐप के जरिए हुई थी, जिसके बाद 2025 में कपल की सगाई हुई और आज दोनों ने सात फेरे लिए।

ये भी पढ़ेंः ‘शांति ही असली लग्जरी है’, अर्जुन कपूर का इमोशनल पोस्ट, बहन के लिए कही खास बात

अर्जुन कपूर के डूबते करियर पर कसा तंज, बहन के सामने ही उड़ गई खिल्ली, अर्चना पूरन सिंह ने पीट लिया माथा

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन