मुंबई: पाश्र्व गायक शान लगभग एक दशक से भी ज्यादा वक्त से हिन्दी सिनेमाजगत में काम कर रहे हैं। उन्होंने अपनी खूबसूरत आवाज से करोड़ों लोगों के दिलों पर राज किया है। लेकिन इन दिनों उनके फैंस को उनकी कम आवाज सुनने को मिल रही है। ऐसे में शान का कहना है कि वे काम को लेकर नुक्ताचीनी करने वाले इंसान नहीं हैं लेकिन चीजें बदल गई हैं और लोग नई आवाजों को सुनना चाहते हैं। उनका कहना है कि अब कुछ वक्त पहले ही लेकप्रियता हासिल करने वाले अरिजीत सिंह अब उनसे आगे निकल चुके हैं।
इसे भी पढ़े:- साकिब सलीम अब नजर आएंगे टी-सीरीज के नए म्यूजिक वीडियो पर
सलमान-अरिजीत विवाद पर ये क्या कह गईं गायिका नेहा भसीन
सलमान का अनादर करने का इरादा नहीं था: अरिजीत सिंह
शान ने मंगलवार एक समारोह में संवाददाताओं को बताया, “स्थापित गायकों के लिए समय बदल गया है। लेकिन एक समय आएगा जब लोग बदलाव चाहेंगे... नई आवाजें आई हैं। मैं खुश हूं, मैं यहां पर 20 साल से अधिक समय से सक्रिय हूं।“ उन्होंने कहा, “ऐसा नहीं है कि मैं नुक्ताचीनी करने वाला हूं लेकिन समय के साथ चीजें बदल गई हैं।“
हाल के दिनों में हिन्दी फिल्म जगत में कई नए गायकों की आवाजें सुनने को मिली है। इनमें अरिजीत सिंह ने ‘तुम ही हो’, ‘मस्त मगन’, ‘गेरूआ’, ‘सोच’ सहित कई गीतों का पाश्र्व गायन किया है। यह पूछे जाने पर कि क्या अरिजीत से अब उनकी कड़ी प्रतिस्पर्धा हैं इसके जवाब में शान ने कहा, “नहीं, वह आगे निकल गए हैं। मैं उन्हें प्रतिस्पर्धा में नहीं देखता। वह काफी अच्छा कर रहे हैं। जब एक प्रतिभाशाली व्यक्ति आगे निकलता है तो यह संगीत के लिए अच्छा होता है।“
भूषण कुमार निर्मित एक रोमांटिक गीत ‘तुम हो तो लगता है’ के लिए शान और संगीतकार अमाल मलिक एक साथ आए हैं। इस गीत के बोल रश्मि विराग ने लिखे हैं और वीडियो का निर्देशन अलेया सेन ने किया है। वीडियो में सादिक सलीम और तापसी पन्नू नजर आ रही हैं।
अगली स्लाइड में देखिए शान की आवाज में नया गाना:-
Latest Bollywood News