1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. सलमान का अनादर करने का इरादा नहीं था: अरिजीत सिंह

सलमान का अनादर करने का इरादा नहीं था: अरिजीत सिंह

 Published : May 29, 2016 01:32 pm IST,  Updated : May 29, 2016 01:36 pm IST

अपने पोस्ट के जरिए सुपरस्टार सलमान खान से माफी मांगने के कारण उठे विवाद को लेकर लोकप्रिय गायक अरिजीत सिंह ने कहा है कि उन्होंने जो भी किया, उस पर उन्हें कोई पछतावा नहीं है और आशा है कि एक दिन सलमान उन्हें माफ कर देंगे।

arijit singh and salman khan- India TV Hindi
arijit singh and salman khan

मुंबई: अपने पोस्ट के जरिए सुपरस्टार सलमान खान से माफी मांगने के कारण उठे विवाद को लेकर लोकप्रिय गायक अरिजीत सिंह ने कहा है कि उन्होंने जो भी किया, उस पर उन्हें कोई पछतावा नहीं है और आशा है कि एक दिन सलमान उन्हें माफ कर देंगे।

ये भी पढ़े:  विशाल ने सलमान और अरिजीत सिंह के विवाद से खुद को किया दूर

अरिजीत ने हाल ही में फेसबुक पर एक पोस्ट साझा कर सलमान से किसी पुरानी गलती के लिए माफी मांगी थी और साथ ही अभिनेता से उनकी आगामी फिल्म 'सुल्तान' में गाए गाने को न हटाने का अनुरोध किया था, जिसमें संगीत विशाल-शेखर की जोड़ी ने दिया है।

गायक ने हालांकि, कुछ समय बाद इस पोस्ट को हटा दिया था, लेकिन तब तक यह वायरल हो चुका था।

अरिजीत से जब एक साक्षात्कार में पूछा गया कि उनके प्रशंसकों को पोस्ट के जरिए सलमान से माफी मांगना रास नहीं आया? इस पर उन्होंने कहा, "मुझे इस पर कोई पछतावा नहीं है। मैं जानता हूं कि मेरे प्रशंसक कौन हैं और उनकी चिंता को भी समझता हूं, लेकिन जो मुझे करना था, मैंने वही किया। 'सुल्तान' फिल्म के जिस गाने को हटाया गया, वह काफी जरूरी था।"

अरिजीत ने कहा कि जब आप फिल्म देखेंगे, तो आपको पता चलेगा कि यह गाना कितना खास था? और यह बात केवल एक गाने के बारे में नहीं है।

इस पूरे विवाद के मुख्य कारण के बारे में पूछे जाने पर गायक ने कहा, "मैंने इस गाने से जुड़े सभी लोगों से कहा था कि यह गाना मेरी आवाज में रिकॉर्ड नहीं किया जाना चाहिए, क्योंकि सलमान मेरी आवाज के साथ तालमेल नहीं बैठा पाएंगे।

अगली स्लाइड में पढ़ें-

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन