1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. अर्जुन चाहते हैं अपनी गलतियों से सीखे बेटा अयान

अर्जुन चाहते हैं अपनी गलतियों से सीखे बेटा अयान

अर्जुन बिजलानी इन दिनों अपने टेलीविजन धारावाहिक 'परदेस में है मेरा दिल' में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। शो में इनके किरदार को काफी पसंद भी किया जा रहा है। अर्जुन वर्ष 2013 में नेहा स्वामी के साथ शादी के बंधन में बंधे।

arjun- India TV Hindi
arjun

मुंबई: छोटे पर्दे के जाने माने अभिनेता अर्जुन बिजलानी इन दिनों अपने टेलीविजन धारावाहिक 'परदेस में है मेरा दिल' में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। शो में इनके किरदार को काफी पसंद भी किया जा रहा है। अर्जुन ने अपने अभिनय करियर की शुरुआत 'मिले जब हम तुम' और 'लेफ्ट राइट लेफ्ट' जैसे शो से की थी। इन सीरियल्स से वह घर-घर मे अपनी खास पहचान बनाने में कामयाब रहे हैं। अर्जुन वर्ष 2013 में नेहा स्वामी के साथ शादी के बंधन में बंधे। दोनों ने पिछले साल एक बेटे का स्वागत किया।

इसे भी पढ़े:- 'वारिस' में अपने लुक के बारे में अक्षय डोगरा ने कही ये बात

अक्सर का दर्शकों का मानना होता है कि किसी फिल्मी हस्ती के बच्चे भी अभिनय जगत में ही अपना करियर चुनेंगे। लेकिन अपने बेटे अयान के करियर को लेकर अर्जुन का कहना है कि, "मैं चाहता हूं कि अयान शानदार शख्स के रूप में बड़ा हो और वह अपने करियर से जुड़े फैसले खुद ले।" उन्होंने कहा, "नेहा और मैं उसके बेहतरीन भविष्य की कामना करेंगे। लेकिन, हम चाहते हैं कि वह गलतियों से सीखें।"

टेलीविजन धारावाहिक स्टार प्लस के धारावाहिक 'परदेस में है मेरा दिल' में अर्जुन के अलावा दृष्टि धामी, लक्ष्य लालवानी और अदिति गुप्ता जैसे सितारे भी प्रमुख भूमिकाएं निभाते हुए नजर आ रहे हैं।

Latest Bollywood News