1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. 'वारिस' में अपने लुक के बारे में अक्षय डोगरा ने कही ये बात

'वारिस' में अपने लुक के बारे में अक्षय डोगरा ने कही ये बात

 Published : Oct 14, 2016 08:24 pm IST,  Updated : Oct 14, 2016 08:24 pm IST

अभिनेता अक्षय डोगरा इन दिनों अपने लेकप्रिय टेलिविजन धारावाहिक ‘वारिस’ को लेकर चर्चा का विषय बने हुए हैं। इस शो में वह नकारात्मक भूमिका निभाते हुए नजर आ रहे हैं। अक्षय का कहना है कि...

waaris- India TV Hindi
waaris

मुंबई: छोटे पर्दे के जाने माने अभिनेता अक्षय डोगरा इन दिनों अपने लेकप्रिय टेलिविजन धारावाहिक ‘वारिस’ को लेकर चर्चा का विषय बने हुए हैं। इस शो में वह नकारात्मक भूमिका निभाते हुए नजर आ रहे हैं। अक्षय का कहना है कि वह धारावाहिक में अपने लुक को लेकर काफी सहज हैं। अभिनेता ने कहा, "हम आज एक ऐसे युग में रह रहे हैं, जहां टेलीविजन युवाओं को काफी आसानी से प्रेरित करता है। अगर हम लगातार उनके सामने एक अभिनेता की फिट बॉडी होने का दबाव डालेंगे, तो हमें उन्हें इसी प्रकार बने रहने के लिए भी प्रेरित करना होगा।"

इसे भी पढ़े:- ‘वारिस’ की अंबा का ऐसा रहा अब तक का टेलीविजन सफर

अक्षय ने कहा, "मैं अपने लुक को लेकर पूर्ण रूप से सहज हूं और मैं लोगों को यही सुझाव देना चाहूंगा कि वह जीवन का आनंद लें और सामाजिक नियमों में घुटकर न रहें।"

टेलीविजन चैनल 'एंड टीवी' प्रसारित होने वाले इस धारावाहिक में एक मां के संघर्ष की कहानी को दर्शाया जा रहा है, जिसमें उसे समाज के नियमों तले दबे रहने के कारण अपनी बेटी को बेटा साबित करना पड़ता है। इस दर्शकों के बीच काफी पसंद किया जा रहा है। इस शो में अक्षय के अलावा आरती सिंह, सुचेता शिवकुमार, स्वाती बाजपेयी और स्नेहा मिरानी जैसे सितारे अहम किरदार निभाते हुए नजर आ रहे हैं।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन