मलाइका ने तो अर्जुन को अपना दोस्त बताते हुए सारी अफवाहों को खारिज करने की कोशिश की थी लेकिन अब दोनों इस रिश्ते को पब्लिकली एक्सेप्ट करना चाहते हैं।
Arjun Malaika
नई दिल्ली: कल ही अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा खान की मिलन एयरपोर्ट से तस्वीरें इंटरनेट पर वायरल हुई थीं। कथित लव कपल ने अपने रिश्ते पर अभी तक मुहर नहीं लगाई है, लेकिन खबर आई है कि दोनों इसी महीने अपने रिश्ते को ऑफिशियल कर सकते हैं। मलाइका ने तो अर्जुन को अपना दोस्त बताते हुए सारी अफवाहों को खारिज करने की कोशिश की थी लेकिन अब दोनों इस रिश्ते को पब्लिकली एक्सेप्ट करना चाहते हैं।
खबर तो यह भी आई है कि मलाइका और अर्जुन ज्यादा लंबा इंतजार नहीं करने वाले, दोनों अगले साल ही शादी कर सकते हैं। इस बात को ज्यादा दिन नहीं गुजरा है जब दोनों आबू जानी में हाथों में हाथ डाले नजर आए थे। फिल्म फेयर में छपी खबर के मुताबिक अर्जुन और मलाइका एक दूसरे को पसंद करते हैं और साथ में वक्त गुजारना दोनों को पसंद है। अर्जुन और मलाइका अगले साथ अपने रिश्ते को ऑफिशियल करते हुए शादी कर सकते हैं।
हमें भी उस दिन का इंतजार है जब दोनों अपने रिश्ते को ऑफिशियल करेंगे। बता दें, अर्जुन कपूर की फिल्म नमस्ते इंग्लैंड हाल ही में रिलीज हुई है, इस फिल्म में उनके साथ परिणीति चोपड़ा लीड रोल में हैं, इस फिल्म को दर्शकों ने नकार दिया और यह फिल्म साल की फ्लॉप फिल्मों में शुमार हो गई है।