1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. Video: करवा चौथ पर सपना चौधरी का गाना 'मेरा चांद' हो रहा है वायरल, 9 करोड़ से ज्यादा व्यूज़

Video: करवा चौथ पर सपना चौधरी का गाना 'मेरा चांद' हो रहा है वायरल, 9 करोड़ से ज्यादा व्यूज़

 Published : Oct 26, 2018 05:15 pm IST,  Updated : Oct 26, 2018 05:15 pm IST

करवा चौथ पर बने सपना चौधरी के गाने 'मेरा चांद' को अब तक 9 करोड़ से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। 

sapna chaudhary - India TV Hindi
sapna chaudhary 

नई दिल्ली: बिग बॉस कंटेस्टेंट सपना चौधरी का गाना 'मेरा चांद' फिर से वायरल हो रहा है, फरवरी में रिलीज इस गाने को करवा चौथ के मौके पर खूब सुना जा रहा है। इस गाने को अब तक 9 करोड़ से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। 

इस हरियाणवी गाने में सपना के साथ एक्टर नवीन नारू भी दिखाई दे रहे हैं, गाने को राज मवार ने गाया है, सपना चौधरी इस गाने में दुल्हन के भेष में हैं। हाल ही में इस गाने पर सपना ने बिहार के मधेपुरा डिस्ट्रिक्ट में डांस परफॉर्मेंस दी थी। घूंघट ओढ़कर जब सपना ने डांस किया तो फैंस की तालियों और सीटियों की आवाजें देर तक सुनाई दी।

सपना चौधरी बिग बॉस के घर से लौटने के बाद और भी ज्यादा मशहूर हो चुकी हैं। वो देश के कोने-कोने में डांस प्रदर्शन के लिए जाती हैं। हाल ही में इलाहाबाद में उनका शो कैंसिल हो गया था जिसके बाद लोगों में खूब अफरा-तफरी मच गई थी। लोगों ने कुर्सियां तोड़ दी थीं, बड़ी संख्या में लोगों ने इस शो के लिए टिकट खरीदे थे, शो कैंसिल होने से लोगों का गुस्सा लाजमी था।

आप भी सुनिए सपना चौधरी का ये गाना-

Also Read:

Baazaar Movie Review: पैसा, पॉवर और स्टॉक मार्केट की कहानी में है संस्पेंस और थ्रिलर, बाज़ार चालू छे!

Birthday Special: अजय देवगन के साथ पढ़ती थीं रवीना टंडन, शादी से पहले दो बेटियों को लिया था गोद

शाहिद कपूर की 'अर्जुन रेड्डी' की हिंदी रीमेक का नाम होगा 'कबीर सिंह', पोस्टर हुआ रिलीज

 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन