1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. क्या कांग्रेस की तरफ से चुनाव लड़ने की तैयारी में हैं सपना चौधरी?

क्या कांग्रेस की तरफ से चुनाव लड़ने की तैयारी में हैं सपना चौधरी?

 Published : Jun 24, 2018 02:27 pm IST,  Updated : Jun 24, 2018 02:28 pm IST

सपना की सोनिया और राहुल गांधी से हुई मुलाकात से ये अटकलें तेज हो गईं कि क्या सपना चौधरी कांग्रेस की तरफ से हरियाणा से चुनाव लड़ेंगी।

सपना चौधरी, राहुल...- India TV Hindi
सपना चौधरी, राहुल गांधी

नई दिल्ली: हरियाणा की मशहूर डांसर सपना चौधरी ने हाल ही में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी और सोनिया गांधी से मुलाकात की। सपना की इस मुलाकात से ये अटकलें तेज हो गईं कि क्या सपना चौधरी कांग्रेस की तरफ से हरियाणा से चुनाव लड़ेंगी।

सपना से जब इस बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि वो कांग्रेस पार्टी से प्रभावित हैं और सोनिया गांधी ने काफी अच्छे काम किए हैं, इसलिए वो उनसे लंबे वक्त से मिलना चाहती थीं। आखिर जब उनसे मिलने का मौका मिला तो वो मिलन चली आईं। लेकिन मैं राजनीति में आने के लिए उनसे मिलने नहीं गई थी।

जब उनसे पूछा गया कि राहुल और सोनिया से उन्होंने मुलाकात की है इसके पीछे कोई खास वजह है, इस पर उन्होंने कहा कि हर बात के पीछे वजह हो ये जरूरी नहीं है। जब सपना से पूछा गया कि क्या वो कांग्रेस के लिए चुनाव प्रचार कर सकती हैं? इस पर उन्होंने कहा कि हां वो कांग्रेस का प्रचार कर सकती हैं।

​गौरतलब है कि मशहूर डांसर सपना चौधरी हाल ही में बिग बॉस के 11 सीजन में कंटेस्टेंट के तौर पर नजर आईं। बचपन से ही सपना को डांसिंग का शौक था, पिता की मौत के बाद उन्होंने कमाने की जिम्मेदारी अपने कंधे पर ली और डांस करना शुरू कर दिया। धीरे-धीरे सपना चौधरी काफी मशहूर हो गईं।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन