1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. अपने ठुमकों से लोगों का दिल धड़काने वालीं सपना चौधरी में आया बड़ा बदलाव, अब अपने लुक्स से उड़ा रही हैं होश

अपने ठुमकों से लोगों का दिल धड़काने वालीं सपना चौधरी में आया बड़ा बदलाव, अब अपने लुक्स से उड़ा रही हैं होश

 Edited By: Bhavna Sahni
 Published : May 24, 2018 12:54 pm IST,  Updated : May 24, 2018 01:09 pm IST

सपना चौधरी ने आज अपने दम पर इतना बड़ा मुकाम हासिल कर लिया है कि वह किसी भी परिचय की मोहताज नहीं रह गई हैं। पिछले दिन 'बिग बॉस 11' के घर में नजर आने के बाद सपना की लोकप्रियता और भी ज्यादा बढ़ गई है। सपना अब सिर्फ स्टेज शो तक ही सीमित नहीं रह गई हैं।

Sapna Chaudhary- India TV Hindi
Sapna Chaudhary

नई दिल्ली: हरियाणवी डांसर सपना चौधरी ने आज अपने दम पर इतना बड़ा मुकाम हासिल कर लिया है कि वह किसी भी परिचय की मोहताज नहीं रह गई हैं। पिछले दिन 'बिग बॉस 11' के घर में नजर आने के बाद सपना की लोकप्रियता और भी ज्यादा बढ़ गई है। सपना अब सिर्फ स्टेज शो तक ही सीमित नहीं रह गई हैं, बल्कि उनके ठुमके और गांनों की गूंज बॉलीवुड फिल्मों में भी सुनाई देने लगी है। सपना की हर अदा उनके चाहनेवालों के होश उड़ा रही है। लेकिन इन दिनों सोशश मीडिया पर सपना का अंदाज कुछ बदला-बदला सा नजर आ रहा है।

दरअसल इन दिनों उनका ग्लैमर्स लुक काफी वायरल हो रहा है। सपना हाल ही में अपने मेकओवर की कुछ तस्वीरें इंस्टाग्राम पर पोस्ट की हैं। इन तस्वीरों में वह एक बार फिर से अपनी अदाओं का दीवाना बना रही हैं। सपना को अब तक सिर्फ सूट या साड़ी पहने हुए ही देखा गया है। लेकिन इस बार वह मैक्सी ड्रेस में नजर आ रही हैं।

सपना को पिछले दिनों रिलीज हुई अभय देओल की फिल्म 'नानू की जानू' में देखा गया था। इसके अलावा हाल ही में अर्शी खान और राखी सावंत के साथ बनारस के सपा नेता डॉ बहादुर सिंह यादव के बेटे में भी नजर आई थीं।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन