1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. सपना चौधरी नहीं बल्कि सनी लियोनी के इस गाने पर थिरक रहे थे क्रिस गेल, ये है असली वीडियो

सपना चौधरी नहीं बल्कि सनी लियोनी के इस गाने पर थिरक रहे थे क्रिस गेल, ये है असली वीडियो

 Published : Apr 24, 2018 11:00 am IST,  Updated : Apr 24, 2018 11:00 am IST

 हाल ही में क्रिस गेल का एक वीडिया वायरल हुआ है, जसमें वो सपना चौधरी के गाने ‘तेरी आंखा का ये काजल’ पर ठुमके लगाते नजर आ रहे हैं। गेल का वीडियो कुछ ही दिन में वायरल हो गया, खुद सपना चौधरी ने भी अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर क्रिस गेल का ये डांस वीडियो शेयर किया था।

लैला ओ लैला- India TV Hindi
लैला ओ लैला

नई दिल्ली: हाल ही में क्रिस गेल का एक वीडिया वायरल हुआ है, जसमें वो सपना चौधरी के गाने ‘तेरी आंखा का ये काजल’ पर ठुमके लगाते नजर आ रहे हैं। गेल का वीडियो कुछ ही दिन में वायरल हो गया, खुद सपना चौधरी ने भी अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर क्रिस गेल का ये डांस वीडियो शेयर किया था।

अब जो सच्चाई है वो हम आपको बताते हैं। दरअसल क्रिस गेल ने सपना चौधरी के गाने ‘तेरी आंखा का ये काजल’ पर नहीं बल्कि सनी लियोन के गाने ‘लैला ओ लैला’ पर ठुमके लगाए थे। ये है वो ओरिजनल वीडियो जिसे खुद क्रिस गेल ने अपने अकाउंट पर शेयर किया था।

किसी ने क्रिस गेल के डांस पर सपना चौधरी का गाना लगा दिया, जिसे देखकर सपना भी कन्फ्यूज हो गई। उन्होंने इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर करके लिखा- देखिए आज मुझे इंटरनेट पर क्या मिला... क्रिस गेल आप वाकई महान डांस हो। (यह सच है)

सपना चौधरी के हरियाणवी डांसर हैं, जो अपने घर का खर्च डांस के जरिए निकालती थी। लेकिन धीरे-धीरे सपना चौधरी काफी मशहूर हो गईं, इसके बाद वो बिग बॉस हाउस का हिस्सा बनीं, और पूरे देश में फेमस हो गई।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन