1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. बदली ‘नमस्ते इंग्लैंड’ की रिलीज डेट, जानिए कब रिलीज होगी परिणीति-अर्जुन की फिल्म

बदली ‘नमस्ते इंग्लैंड’ की रिलीज डेट, जानिए कब रिलीज होगी परिणीति-अर्जुन की फिल्म

 Published : Apr 22, 2018 03:36 pm IST,  Updated : Apr 22, 2018 03:36 pm IST

नमस्ते इंग्लैंड दो युवाओं के पंजाब से इंग्लैंड तक के सफर की कहानी है। अर्जुन - परिणीति दोनों ने फिल्म ‘ इशकजादे ’ से अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की थी। यह एक साथ इन दोनों की दूसरी फिल्म है।

नमस्ते इंग्लैंड- India TV Hindi
नमस्ते इंग्लैंड Image Source : PTI

मुंबई: अर्जुन कपूर और परिणीति चोपड़ा अभिनीत ‘ नमस्ते इंग्लैंड ’ अब दिसंबर में नहीं बल्कि 19 अक्तूबर को बड़े पर्दे पर रिलीज होगी। निर्देशक विपुल अमृतलाल शाह की यह फिल्म वर्ष 2007 में आई फिल्म ‘ नमस्ते लंदन ’ का सीक्वल है। प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, शूटिंग आराम से पूरी होने के चलते निर्माताओं ने फिल्म को समय से पूर्व रिलीज करने का निर्णय लिया है। हाल ही में फिल्म की शूटिंग खत्म की गई है।

फिल्म दो युवाओं के पंजाब से इंग्लैंड तक के सफर की कहानी है। अर्जुन - परिणीति दोनों ने फिल्म ‘ इशकजादे ’ से अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की थी। यह एक साथ इन दोनों की दूसरी फिल्म है।

इस संबंध में अर्जुन ने ट्वीट करते हुए लिखा , ‘‘ मनोरंजन करने आ रहे हैं थोड़ा जल्दी। नमस्ते इंग्लैंड इस दशहरा पर। ’’ अदाकारा परिणीति ने लिखा , ‘‘ नमस्ते इंग्लैंड दशहरा पर। ’’ फिल्म की शूटिंग ढाका , पेरिस , ब्रसेल्स और लंदन सहित 75 जगह की गई है।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन