1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. अर्जुन कपूर ने बांधे धोनी की तारीफों के पुल, कही ये बात

अर्जुन कपूर ने बांधे धोनी की तारीफों के पुल, कही ये बात

 Published : Apr 03, 2018 11:56 pm IST,  Updated : Apr 05, 2018 06:27 am IST

अर्जुन कपूर ने अपने शानदार अभिनय से लाखों लोगों के दिलों में अपने लिए खास जगह बनाई है। लेकिन हाल ही में उन्होंने भी बताया है कि वह खुद किसके फैन हैं। दरअसल वह हाल ही में भारतीय क्रिकेट स्टार महेंद्र सिंह धोनी की खूब तारीफें करते हुए दिखाई दिए।

Arjun
 - India TV Hindi
Arjun  

मुंबई: बॉलीवुड अभिनेता अर्जुन कपूर ने अपने शानदार अभिनय से लाखों लोगों के दिलों में अपने लिए खास जगह बनाई है। लेकिन हाल ही में उन्होंने भी बताया है कि वह खुद किसके फैन हैं। दरअसल वह हाल ही में भारतीय क्रिकेट स्टार महेंद्र सिंह धोनी की खूब तारीफें करते हुए दिखाई दिए। अर्जुन ने धोनी की प्रशंसा करते हुए कहा है कि वह एक ऐसे नायक हैं, जो भौतिकता, मानसिकता और निरंतरता के मामले में भारतीय क्रिकेट को एक अलग स्तर पर ले गए। अर्जुन ने मंगलवार सुबह राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के साथ धोनी की एक तस्वीर पर री-ट्वीट किया।

उन्होंने ट्वीट में कहा, "मेरे लिए वह ऐसे व्यक्ति हैं, जो मानसिकता, भौतिकता, दृष्टिकोण, निरंतरता के संदर्भ में सचमुच भारतीय क्रिकेट को एक अलग स्तर पर ले गए। एम.एस. धोनी एक नायक और जीवन के लिए प्रेरणा हैं।" राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने सोमवार को राष्ट्रपति भवन में एक समारोह में धोनी सहित 43 लोगों को पद्म पुरस्कार प्रदान किए।

गौरतलब है कि अर्जुन कपूर इन दिनों अपनी आगामी फिल्म ‘संदीप और पिंकी फरार’ की शूटिंग में काफी व्यस्त चल रहे हैं। इस फिल्म में उनके साथ एक बार फिर से परिणीति चोपड़ा मुख्य किरदार में दिखाई दे रही हैं। इसके अलावा अर्जुन को ‘नमस्ते इंग्लैंड’ में भी देखा जाने वाला है।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन