नई दिल्ली: आईपीएल 2018 में आज हैदराबाद के राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपर किंग्स की टीमें आमने-सामने हैं। एक तरफ धोनी के धुरंधर हैं तो दूसरी तरफ केन विलियमसन की टीम है। दर्शकों के बीच मैच को लेकर काफी रोमांच है। इसी बीच अपनी पसंदीदा टीम को सपोर्ट करने बाहुबली के निर्देशक एस एस राजामौली भी स्टेडियम पहुंचे हुए हैं।
Related Stories
राजामौली स्टेडियम में किस टीम का सपोर्ट करने पहुंचे हैं, ये कहा तो नहीं जा सकता है। लेकिन दर्शकों की माने तो राजामौली धोनी को सपोर्ट करने पहुंचे हैं।
इससे पहले एम एस धोनी अपनी बायोपिक 'एम एस धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी' के प्रमोशन के लिए हैदराबाद पहुंचे थे और राजामौली से मुलाकात की थी। उस वक्त धोनी और राजामौली दोनों ने एक दूसरे की तारीफ की थी।