Monday, February 16, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. Flash Back 2017: इस साल इन सीक्वल फिल्मों ने मचाई धूम, की ताबड़तोड़ कमाई

Flash Back 2017: इस साल इन सीक्वल फिल्मों ने मचाई धूम, की ताबड़तोड़ कमाई

Written by: India TV Entertainment Desk Published : Dec 28, 2017 09:30 pm IST, Updated : Dec 28, 2017 09:30 pm IST

अगर 2017 में रिलीज हुई फिल्मों पर नजर डालें तो यह कहना गलत नहीं होगा कि यह साल सीक्वल फिल्मों के नाम रहा है। हर साल के मुकाबले इस बार ज्यादा सीक्वल फिल्में रिलीज हुई हैं। जो पुरानी फिल्में पहले बॉक्सऑफिस पर अच्छा कारोबार कर चुकी हैं...

sequel Movies- India TV Hindi
sequel Movies

नई दिल्ली: बॉलीवुड में हर साल कई फिल्में रिलीज होती है, इनमें से कुछ बॉक्सऑफिस पर ओंधे मुंह गिर जाती है और कुछ ऐसी भी फिल्में हैं जो नए कई रिकॉर्ड्स कायम करती हैं। लेकिन अगर 2017 में रिलीज हुई फिल्मों पर नजर डालें तो यह कहना गलत नहीं होगा कि यह साल सीक्वल फिल्मों के नाम रहा है। हर साल के मुकाबले  इस बार ज्यादा सीक्वल फिल्में रिलीज हुई हैं। जो पुरानी फिल्में पहले बॉक्सऑफिस पर अच्छा कारोबार कर चुकी हैं उन्हें एक बार फिर से सीक्वल के रूप में परोसा गया है। साथ ही इस साल रिलीज हुई इन फिल्मों को दर्शकों के बीच काफी पसंद भी किया गया है।

अब यह साल खत्म होने में कुछ ही दिन बाकी रह गए हैं। सभी इस साल गुजरे अपने अच्छे बुरे पलों को याद कर रहे हैं। ऐसे में अब हम आपके सामने कुछ ऐसी फिल्मों को लेकर चर्चा करने जा रहे हैं, जिनके सीक्वल ने पूरे साल खूब धमाल मचाया है।

1. बाहुबली 2: द कन्क्लूजन:- फिल्मकार एस.एस. राजामौली के निर्देशन में बनी यह फिल्म वर्ष 2015 में रिलीज हुई 'बाहुबली: द बिगनिंग' का सीक्वल थी। इस फिल्म ने दर्शकों के दिमाग में एक सवाल छोड़ दिया था कि, "कट्प्पा ने बाहुबली को क्यों मारा"। इस का जवाब देने के लिए फिल्म का सीक्वल तैयार किया गया, जिसने दुनियाभर में रिकॉर्डतोड़ कमाई की।

अगली स्लाइड में भी देखें कुछ बेहतरीन सीक्वल:-

Latest Bollywood News

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन

Advertisement
Advertisement
Advertisement