1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. अब पाकिस्तान में दिखाई जाएगी 'बाहुबली', जानिए राजामौली ने क्या कहा...

अब पाकिस्तान में दिखाई जाएगी 'बाहुबली', जानिए राजामौली ने क्या कहा...

 Published : Mar 28, 2018 02:14 pm IST,  Updated : Mar 29, 2018 03:44 pm IST

एस एस राजामौली की फिल्म 'बाहुबली 2' पिछले साल अप्रैल में रिलीज हुई थी। इस फिल्म में प्रभास, राणा डग्गूबाती, अनुष्का शेट्टी, राम्या कृष्णन और तमन्ना भाटिया लीड रोल में थे।

बाहुबली- India TV Hindi
बाहुबली

चेन्नई: फिल्मकार एस.एस. राजामौली कराची में होने वाले पाकिस्तान अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव (पीआईएफएफ) में अपनी फिल्म 'बाहुबली' की स्क्रीनिंग को लेकर उत्साहित हैं। राजामौली ने बुधवार को ट्वीट कर कहा, "बाहुबली ने मुझे कई देशों की यात्रा करने के अवसर दिए हैं..उन सभी में सबसे रोमांचक यात्रा अब पाकिस्तान की है। इस निमंत्रण के लिए पाकिस्तान अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव, कराची का धन्यवाद।"

चार दिवसीय फिल्म महोत्सव गुरुवार से शुरू हो रहा है और यह एक अप्रैल को खत्म होगा। इसके अलावा पीआईएफएफ में 'डियर जिंदगी', 'आंखों देखी', 'हिंदी मीडियम', 'कड़वी हवा', 'निल बटे सन्नाटा', 'सॉन्ग ऑफ द स्कॉर्पियन्स' और मराठी फिल्म 'सैराट' भी प्रदर्शित की जाएगी।

​एस एस राजामौली की फिल्म 'बाहुबली 2' पिछले साल अप्रैल में रिलीज हुई थी। इस फिल्म में प्रभास, राणा डग्गूबाती, अनुष्का शेट्टी, राम्या कृष्णन और तमन्ना भाटिया लीड रोल में थे। इस फिल्म को देश के साथ साथ विदेशों में भी खूब पसंद किया गया। यह फिल्म भारत में अब तक सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन चुकी है।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन